Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका में भूमि सर्वेक्षण करने पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
    झारखंड

    दुमका में भूमि सर्वेक्षण करने पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सर्वेक्षण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में कोल ब्लॉक को लेकर ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि सर्वेक्षण के लिए पहुंचे कंपनी के तीन कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।

    ड्रिलिंग शुरू होते ही घेराव

    मामला बादलपाड़ा इलाके का है, जहां हरियाणा पावर कंपनी को कोल ब्लॉक आवंटित हुआ है। जैसे ही कर्मियों ने ड्रिलिंग मशीन चालू की, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और तीनों कर्मियों को बंधक बना लिया गया।

    ग्राम सभा की अनुमति को लेकर नाराजगी

    ग्रामीणों का साफ कहना था कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के काम कैसे शुरू किया जा सकता है। इसी मुद्दे पर उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने सर्वे टीम को रोक दिया।

    रात 1 बजे छुड़ाए गए कर्मी

    सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर और थाना प्रभारी अमित लकड़ा मौके पर पहुंचे।
    बाद में कौशल कुमार और विजय कुमार महतो के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 1 बजे कर्मियों को छुड़ाया गया।

    शर्त पर छोड़ा, आगे बिना अनुमति नहीं होगा काम

    ग्रामीणों ने कर्मियों को इस शर्त पर छोड़ा कि भविष्य में बिना ग्राम सभा की अनुमति के कोई काम नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने भी मामले को शांत कराया और हालात पर नजर बनाए हुए है।

    पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

    यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में ऐसी घटना हुई हो। फरवरी 2024 में भी कोल ब्लॉक क्षेत्र में एक महिला प्रशिक्षु आईएएस समेत अन्य कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाया था। इससे साफ है कि इलाके में कोल परियोजना को लेकर लगातार तनाव बना हुआ है।

    Also Read : श्मशान घाट विवाद पर प्रशासन सख्त, सरकारी बोर्ड लगाकर भू-माफियाओं को दी चेतावनी

    administration action India coal block protest dumka news employees held hostage gram sabha permission land survey dispute Latest news mining issue Jharkhand Shikaripara Jharkhand Today News villagers protest India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्मशान घाट विवाद पर प्रशासन सख्त, सरकारी बोर्ड लगाकर भू-माफियाओं को दी चेतावनी
    Next Article मच्छर अगरबत्ती से भड़की आग, शादी की खुशियां मातम में बदली

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.