Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विकास दुबे का शार्प शूटर इटावा में ढेर
    जोहार ब्रेकिंग

    विकास दुबे का शार्प शूटर इटावा में ढेर

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में गुरूवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के शार्प शूटर एवं 50 हजार रूपये के ईनामी प्रवीन उर्फ बबुआ दुबे को एक सशस्त्र मुठभेड़ में मार गिराया।

    मारा गया बदमाश विकास के शार्प शूटर्स टीम का हिस्सा था जिसने पिछले गुरूवार को कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में दबिश देने गयी पुलिस टीम पर गोलियां बरसायी थी। इस हमले में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि इटावा कानपुर हाईवे पर बकेवर इलाके के महेवा में आज तड़के तीन बजे के आसपास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को लूटने के बाद में बदमाश मौका ए वारदात से भाग निकले। इसी सूचना के आधार पर पूरे जिले में बदमाशों की नाकाबंदी की गई । नाकेबंदी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कार लूटने वाले बदमाश सिविल लाइन इलाके में कचौरा चौराहे के पास पहुंचे हुए हैं।

    पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। आत्म रक्षार्थ बदमाशों को घेरने वाली पुलिस टीम की ओर से भी गोलियां चलाई गई । नतीजे के तौर पर एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दरम्यान बदमाश की मौत हो गई।

    मुठभेड़ स्थल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस से बच कर भाग रहे बदमाशो की कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस द्वारा की गई जबाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया। मारे गए बदमाश के अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गए हैं जिनकी पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है ।

    उन्होने बताया कि मृतक बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल एक डबल बैरल बंदूक और कई अन्य कारतूस बरामद किए गए हैं । उसकी पहचान विकास दुबे के साथी प्रवीन उर्फ बबुआ दुबे के रूप में की गई है । इस पर 50000 का इनाम भी घोषित है। मारा गया बदमाश कानपुर के चौबेपुर के बिकरु गॉव के खूनी कांड का फरार मुजरिम है ।

    पुलिस ने बताया कि बकेवर इलाके के महेवा के पास में झारखंड से दिल्ली जा रहे विजय और गणेश को बदमाशों ने हथियारों की नोक पर धमकाकर के लूट लिया। उसके बाद बदमाश आगरा की ओर फरार होने की फिराक में सिविल लाइन इलाके के कचौरा चौराहे को पार करते हुए जा रहे थे कि इसी बीच में पुलिस ने घेराबंदी करके इन को घेर लिया। अभी तक फरार हुए तीनों बदमाशों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है ।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेर रात सड़कों पर पेट्रोलिंग का जायजा लेने निकले एसएसपी, डयूटी में तैनात पदाधिकारी को दिए दिशा-निर्देश
    Next Article विकास की पत्नी का सपा के सदस्य होने का कागज वायरल, सपा ने नकारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.