Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»IIT-ISM धनबाद के 43वें दीक्षांत समारोह का आगाज, बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
    झारखंड

    IIT-ISM धनबाद के 43वें दीक्षांत समारोह का आगाज, बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: आईआईटी-आईएसएम (IIT-ISM) धनबाद के 43वें दीक्षांत समारोह का आगाज हो गया है. चार चरणों में आयोजित इस समारोह में दो चरणों का आयोजन हो गया है. पहले चरण में बी.टेक वाले छात्रों को डिग्री दी गयी. वहीं दूसरे चरण में एम.टेक, एमबीए, पीजी डिप्लोमा के छात्रों को डिग्री दी जा रही है. वहीं तीसरे चरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे.

    उपराष्ट्रपति छात्रों को गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्रदान करेंगे

    समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ साल 2023 बैच के संस्थान के कुल 39 छात्रों को गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्रदान करेंगे. आज कुल 1,917 शोधार्थियों और छात्रों को डिग्री प्रदान की जा रही है. वहीं बी.टेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र अर्पण दास को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा. अर्पण को 9.76 सीजीपीए मिला है. आईआईटी एल्युमिनाई एसोसिएशन की ओर से बेस्ट यूजी स्टूडेंट अवार्ड अर्पण दास व बेस्ट पीजी स्टूडेंट अवार्ड दीपशिखा को मिलेगा. करीब 1000 बच्चों को डिग्रियां बांटी जाएगी. समारोह की समाप्ति के बाद वे आईएसएम (ISM) से दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे.

    अलर्ड मोड में जिला प्रसाशन और पुलिस

    आईआईटी-आईएसएम (IIT-ISM) धनबाद के 43वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है. अब उनके इस दौरे को लेकर सुरक्षा कारणों को मद्देनजर रखते हुए यातायात के लिए शहर के मार्ग में बदलाव किया गया. इसके साथ ही 2 घंटे तक शहर में गाड़ियों का आगमन भी बंद किया है.

    • सिंदरी से गोविंदपुर की ओर होते हुए धनबाद आने वाली गाड़ियों के लिए नो एंट्री प्वाइंट
    • बड़ा नवाटांड़ गोविंदपुर थाना व करमाटांड़ धोखरा पलानी बलियापुर थाना में शाम 4 बजे तक नो एंट्री
    • पश्चिम बंगाल से धनबाद की तरफ आने वाली गाड़ियों के लिए नो एंट्री प्वाइंट
    • दुर्गा मंदिर पंचेत ओपी एवं बराबर ब्रिज मैथन ओपी श्रम कल्याण केंद्र चिरकुंडा थाना में शाम 6 बजे तक नो एंट्री
    • गिरिडीह-जामताड़ा से धनबाद की ओर आने वाली गाड़ियों के लिए नो एंट्री प्वाइंट- डोमनपुर राजगंज थाना, लटानी पूर्वी टुंडी थाना, चलकरी तोपचांची थाना, तिलावनी मोड़ टुंडी थाना और विजय सिंह पेट्रोल पंप बरवाअड्डा थाना में शाम 4 बजे तक नो एंट्री रहेगा.

    संस्थान के उपनिदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार ने बताया कि संस्थान माइनिंग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पूरे विश्व में बीसवें स्थान पर है. जबकि भारत में नंबर वन पोजीशन पर है. वहीं हम अन्य विषयों की पढ़ाई के मामले में भी सिंगल डिजिट में आना चाहते हैं.

    ये भी पढ़ें: रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर और आईआईटी-आईएसएम धनबाद के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

    आईआईटी-आईएसएम आज की खबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करंट न्यूज गोल्ड जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिल्वर मेडल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, एक्सएलआरआई जमशेदपुर और आईआईटी-आईएसएम धनबाद के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
    Next Article सांसद धीरज साहू के खिलाफ बीजेपी ने निकाला आक्रोश मार्च, तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.