Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विहिप ने असम सरकार के इस फैसले का स्वागत किया, अन्य राज्यों से अनुसरण करने की अपील
    जोहार ब्रेकिंग

    विहिप ने असम सरकार के इस फैसले का स्वागत किया, अन्य राज्यों से अनुसरण करने की अपील

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने असम सरकार के मुस्लिम समाज के लिए शादी और तलाक का रजिस्ट्रीकरण अनिवार्य किए जाने के फैसले का स्वागत किया है. विहिप ने कहा है कि देश के अन्य राज्यों को भी इस तरह के कानून को अपनाना चाहिए. विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि असम सरकार का यह निर्णय राज्य की बेटियों को शारीरिक उत्पीड़न से मुक्ति दिलाएगा और बाल विवाह तथा महिला अत्याचारों पर रोक लगाएगा. बंसल ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना करते हुए कहा कि अगर बहु विवाह को भी अपराध घोषित किया जाए तो असम की महिलाएं और समाज हमेशा इसके प्रति आभारी रहेगा.

    महिला सशक्तीकरण और कुप्रथाओं पर अंकुश

    विहिप ने अन्य राज्यों की सरकारों से अपील की है कि वे भी इस महिला कल्याणकारी पहल का अनुसरण करें. बंसल ने कहा कि इस कानून से बाल विवाह, बहु विवाह, बहु संतान और हलाला जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगेगा और महिलाओं को दत्तक, तलाक, भरण पोषण, संपत्ति में हिस्सा और पर्दा प्रथा से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून विवाहित महिलाओं को उनके अधिकारों का दावा करने और विधवाओं को पति की मृत्यु के बाद उत्तराधिकार के लाभ दिलाने में सहायक होगा.

    असम विधानसभा का ऐतिहासिक फैसला

    गौरतलब है कि असम विधानसभा ने 29 अगस्त को असम मुस्लिम शादी और तलाक अनिवार्य विधेयक 2024 को पारित किया. इस विधेयक के कानून बनने के बाद, मुस्लिम समाज के लिए शादी और तलाक का रजिस्ट्रीकरण अनिवार्य हो जाएगा और 90 साल पुराने असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को रद्द कर दिया जाएगा. असम कैबिनेट ने इस बिल को 22 अगस्त को मंजूरी दी थी.

    अन्य राज्यों से अनुकरण असम सरकार एक्स प्लेटफॉर्म कानून की सराहना तलाक रजिस्ट्रीकरण बाल विवाह महिला अत्याचार महिला सशक्तीकरण मुस्लिम समाज विनोद बंसल विहिप विहिप सराहना शादी रजिस्ट्रीकरण सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुखिया विमला देवी और पति को एसीबी ने किया गिरफ्तार, बड़कागांव में हंगामा
    Next Article बीजेपी में शामिल हो गए चंपाई सोरेन, जानें किसने क्या कहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.