Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»विहिप और बजरंग दल ने जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    जामताड़ा

    विहिप और बजरंग दल ने जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना पर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल ने जम्मू कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर जामताड़ा डीसी को रज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा औक आतंकी घटना की निंदा की. इसके बाद शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर आतंकवादियों का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया. राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में संगठन के नेताओं ने कहा है कि बीते दिनों वैष्णो देवी से शिव खोडी जाते समय श्रद्धालुओं की बस पर पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने कायराना हमला किया, जिसमें 10 निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए. यह संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है. इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है.

    संगठनों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है. धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है. हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं. इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है. देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मारे गए हिन्दू तीर्थयात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है.  इस कायराना कृत्य पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते है. ऐसी घटनाओं की पुनरावृती ना हो इसके लिए उचित प्रयास किए जाएं यह हम अपने सरकार से उम्मीद करते हैं.

    विरोध-प्रदर्शन करने वालों में विहिप के जिला अध्यक्ष अनूप राय, जिला मंत्री संजय परशुरामका, बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश पाल, जामताड़ा नगर चंदन महंतो, अनुप दास, गोपी साव, कृष सरकार,भोला गुप्ता, सुमन कुमार समेत कई लोग शामिल थे.

    आतंकी हमला कश्मीर बजरंग दल राष्ट्पति विहिप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने की लोकसभा चुनाव के रिजल्ट की समीक्षा, अब पार्टी में टॉप से बॉटम तक सबकी तय होगी जिम्मेदारी
    Next Article लैंड स्कैम केस: ईडी ने रांची के जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.