Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»झारखंड में युवा मोर्चा की आक्रोश रैली 23 को, दिग्गज नेता बोले-सोरेन सरकार कर रही झूठे वादे
    Uncategorized

    झारखंड में युवा मोर्चा की आक्रोश रैली 23 को, दिग्गज नेता बोले-सोरेन सरकार कर रही झूठे वादे

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में आगामी 23 अगस्त को प्रस्तावित युवा आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में हुई. जिसमें असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा ने झारखंड की मौजूदा सरकार की आलोचना की. उन्होंने आगामी रैली को लेकर युवाओं में जोश भरने का काम किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार झूठे वादों और निरंतर धोखाधड़ी का प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन युवाओं की समस्याओं और घुसपैठियों के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं, जिससे राज्य में विकास और सुरक्षा के मोर्चे पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है. साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन के पास राज्य के बेरोजगार युवाओं का पिछले 60 महीनों का 3 लाख रुपये बकाया है. यही नहीं, किसानों की ऋण माफी और मइयां योजना भी सिर्फ धोखा है.

     सोरेन सरकार ने सभी को निराश किया

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी वर्तमान सरकार की निंदा करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने जनता, युवाओं, किसानों और महिलाओं को निराश किया है. उन्होंने 23 अगस्त को होने वाली रैली को राज्य के भविष्य की दिशा तय करने वाला दिन करार दिया. साथ ही कहा कि इस रैली से सरकार को यह संदेश जाएगा कि जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी. वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य के युवाओं को नए उलगुलान और हुल के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने ठग कर जनादेश लिया है और अब समय आ गया है कि युवाओं को अपने हक की आवाज उठानी होगी.

    राज्य का भविष्य तय करेगी रैली

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने 23 अगस्त को होने वाली रैली को एक ऐतिहासिक मोड़ करार देते हुए कहा कि यह रैली सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि राज्य की भविष्यवाणी का संकेत होगी. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए और रैली की सफलता के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई. 23 अगस्त की युवा आक्रोश रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बेहद उत्साहित हैं और इसे राज्य की राजनीतिक दिशा को बदलने के एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

    आक्रोश रैली झूठे भाजपा युवा वादे सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासियों का इतिहास सृष्टि से है, इनका पिछड़ापन दूर करना हम सभी का दायित्व
    Next Article सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों से रंगदारी व मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.