Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पटना से रांची पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, हुआ जोरदार स्वागत
    झारखंड

    पटना से रांची पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, हुआ जोरदार स्वागत

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पटना से रांची के लिए चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार सुबह रवाना हुई और करीब 12.48 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंची। हालांकि ट्रेन में यात्री सवार नहीं थे, यह केवल ट्रायल रन था। यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे के करीब खुली थी। पटना से रांची के बीच छह स्टेशनों पर इसका ठहराव हुआ। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में इस ट्रेन का ठहराव दिया गया था।

    हालांकि, शुरुआत में गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन शेष चार स्टेशनों पर भी इसका ठहराव कुछ देर के लिए हुआ।

    रेलवे की ओर से जारी ट्रायल के समय सारणी के मुताबिक पटना जंक्शन से यह सुबह 6.55 खुलकर 8.20 बजे गया पहुंची। गया में इसका दस मिनट के करीब ठहराव हुआ। सुबह 8.30 बजे गया से खुलकर यह ट्रेन दोपहर 11.30 बजे तक बरकाकाना पहुंची। रांची में यह ट्रेन दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर पहुंची। रांची से पटना जाने के क्रम में यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर रांची से खुलेगी। रात आठ बजकर 25 मिनट पर पटना पहुंचेगी।

    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया था कि वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल की तारीख तय कर दी गयी है। 12 जून को ट्रेन पटना जंक्शन से रवाना होगी। ट्रायल सफल होने के बाद इसे यात्रियों के लिए भी शुरू कर दी जायेगी।

    इसके पूर्व वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हजारीबाग टाउन स्टेशन पर सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर पहुंची। ट्रेन पहुंचने के साथ ही भारत माता की जय और नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन आगे के लिए निकल गयी। लेकिन वंदे भारत के प्रति हजारीबाग के लोगों की दीवानगी देखते ही बनी। इस दौरान कोई सेल्फी ले रहा था, तो कोई ट्रेन को चूम रहा था। महिला, पुरुष और बच्चे समाज के हर तबके ने वंदे भारत ट्रेन का दिल खोलकर स्वागत किया। आम जनता से लेकर राजनेता, समाजसेवी सभी में खासा उत्साह दिखा।

    मोदी सरकार ने वादा पूरा किया : यदुनाथ पांडेय

    हजारीबाग की पूर्व सांसद नाथ पांडेय ने कहा कि यह भाजपा और केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग से होते हुए गुजर रही है। आम जनता में काफी उत्साह भी है। सरकार ने जो वादा किया था, वह अब पूरा किया। वहीं उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि 2024 समाप्त होते-होते दिल्ली और कोलकाता से भी हजारीबाग से होते हुए ट्रेन गुजरेगी और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।

    पटना से रांची तक का सफर करीब छह घंटे में होगा पूरा

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से पटना और रांची के बीच सफर का समय कम हो जायेगा। अब कम समय में पटना से रांची तक की यात्रा की जा सकती है। वंदे भारत ट्रेन से इस दूरी को तय करने में सिर्फ छह घंटे पांच मिनट का समय लगेगा। अभी इन दोनों स्टेशनों के बीच सफर के समय की बात करें, तो अभी इस दूरी को तय करने में नौ घंटे का वक्त लगता है। इस वक्त पटना से रांची के बीच सफर में जन शताब्दी एक्सप्रेस से सबसे कम समय लगता है। इस ट्रेन से सात घंटे लगते हैं।

    वंदे भारत ट्रेन में होंगी आठ बोगियां

    पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आठ बोगियां होंगी। सभी बोगियों में एसी चेयरकार की सुविधा है। हर कोच चार आपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से युक्त होगा।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के झारखंड बंद को देखते हुए रेलवे ने पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को रि-शेड्यूल किया है। पहले ट्रायल 11 जून को होना था। लेकिन बंद को देखते हुए 12 जून किया गया।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: मानगो में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने पानी पिलाने के बहाने घर ले जाकर दिया घटना को अंजाम
    Next Article जमीन घोटाला: पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 10 के खिलाफ ईडी ने दायर किया आरोप पत्र 

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.