Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बनेंगे वंदे भारत के डिब्बे और पहिये, होगा करोड़ों का निवेश
    झारखंड

    झारखंड में बनेंगे वंदे भारत के डिब्बे और पहिये, होगा करोड़ों का निवेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 11, 2025Updated:February 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डिब्बे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk  : झारखंड में जल्दी ही देश की सबसे अत्याधुनिक और सुविधासंपन्न ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के डिब्बे बनने लगेंगे. रेल के चक्का का भी निर्माण झारखंड में होगा. मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत के डिब्बे और रेल चक्का बनाने वाली कंपनी ने झारखंड सरकार को इसके लिए राज्य में निवेश करने का प्रस्ताव दिया है. झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने उद्योग निदेशालय के साथ हाई पावर कमेटी मीटिंग में कहा कि वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड चाकुलिया में रेलगाड़ी का चक्का और वंदे भारत के डिब्बों का निर्माण करना चाहती है. इसके लिए कंपनी ने प्रदेश में 3,967.84 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव सरकार को दिया है. वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस 2025) में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने इसका प्रस्ताव रखा था. सरकार इस योजना को जल्दी ही धरातल पर उतारना चाहती है. इसलिए मुख्य सचिव ने इस संबंध में उद्योग निदेशालय को जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं.

    बता दें कि मुख्य सचिव अलका तिवारी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कोलकाता गयीं थीं. लौटने के बाद मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग के अधिकारियों से कहा कि उद्योग जगत के लिए बेहतर माहौल तैयार करें. उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम को ज्यादा कारगर और पारदर्शी बनाने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव ने हाई पावर कमेटी के सदस्यों से कहा कि कोलकाता में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में झारखंड को 28,306 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इन्हें धरातल पर उतारना होगा.

    निवेश से झारखंड में सृजित होंगे रोजगार

    मुख्य सचिव ने कहा कि निवेशक झारखंड में अपनी उत्पादन इकाई लगाना चाहते हैं. इनमें से कुछ के निवेश प्रस्ताव को स्वीकृत दी जा चुकी है. इन प्रस्तावों से राज्य में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 17,823 लोगों को रोजगार मिलेगा. मुख्य सचिव ने उद्योग निदेशालय को राज्य में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को बेहतर माहौल देने का निर्देश दिया है. कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम को पारदर्शी बनाकर नये उद्योगों को आकर्षित कर सकते हैं.

    Also Read : झारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान, जानें आगे के मौसम का हाल

    3 967.84 crore 967.84 करोड़ रुपए advanced train Bengal Global Business Summit Chakulia Chief Minister Hemant Soren Chief Secretary Alka Tiwari Coach Manufacturing Directorate of Industries government guidelines. High Power Committee meeting investment investment proposal jharkhand Jharkhand Government Project rail wheel manufacturing Vande Bharat Express Voltrax Rail Private Limited अत्याधुनिक ट्रेन उद्योग निदेशालय चाकुलिया झारखंड झारखंड सरकार डिब्बे निर्माण निवेश निवेश प्रस्ताव परियोजना बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट मुख्य सचिव अलका तिवारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रेल चक्का निर्माण वंदे भारत एक्सप्रेस वोलटॉक्स रेल प्राइवेट लिमिटेड सरकारी दिशा-निर्देश. हाई पावर कमेटी मीटिंग ₹3
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगया के सड़कों में जल्द दिखेंगे CNG बसें
    Next Article प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो और ट्रक के बीच भिडंत, तीन की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.