Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वनबंधु परिषद एकल संगिनी की लाइफस्टाइल प्रदर्शनी स्वर्णभूमि बैंक्वेट में कल से
    झारखंड

    वनबंधु परिषद एकल संगिनी की लाइफस्टाइल प्रदर्शनी स्वर्णभूमि बैंक्वेट में कल से

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची:  नगर के वनबंधु परिषद की महिला समिति एक सक्रिय शाखा है और आदिवासी समाज के विकास के क्षेत्र में काम करती है. समिति का उद्देश्य वनयात्रा और अन्य कार्यशाला का आयोजन कर गांवों-शहरों के बीच संतुलन बनाने का है. रांची महिला समिति 16 और 17 अक्टूबर को स्वर्णभूमि बैंक्वेट में दो दिवसीय प्री फेस्टिव लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है. प्रदर्शनी 11 बजे से लेकर 8 बजे तक चलेगी. जिससे प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को जीवनशैली के विभिन्न उत्पादों और सेवाओं की विविध रेंज खुलकर खोजने का समय मिलेगा. एकल संगिनी ने दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक “हैप्पी आवर्स” की योजना बनाई है. इन हैप्पी आवर्स के दौरान कस्टमर्स को रोमांचक ऑफर मिलेगा. समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रदर्शनी में आने वाले 50 आगंतुकों को जीतने का मौका मिलेगा.

    जुट रहे हैं फैशन एक्सपर्ट

    साथ ही बताया कि देशभर  से फैशन एक्सपर्ट एकल संगिनी में आ रहे हैं. डायमंड ज्वेलरी, इमीटेशन ज्वेलरी, लखनऊ की चिकनकारी, कोलकत्ता का फैशन, तसर सिल्क के उत्पाद, बच्चों के परिधान, सौंदर्य उत्पाद, उपहार आइटम, एकल उत्पाद, गृह सज्जा और हेल्थ-वेलनेस के उत्पाद एकल संगिनी के प्रदर्शनी में होंगे. उद्घाटन महिला समिति की राष्ट्रीय प्रभारी उषा जालान, वनबंधु परिषद् की हमारी पूर्वी क्षेत्र अध्यक्षा रेखा जैन, रांची वनबंधु परिषद् के अध्यक्ष रमेश धरणीधरखा द्वारा किया जाएगा. इस दौरान रांची के एफजेसीसीआई सहित सभी संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. एकल संगिनी की संयोजक सुनीता महनसरिया ने कहा कि हम गैर-लाभकारी संगठन हैं और एकल संगिनी का उद्देश्य एकल अभियान में हमारे निरंतर प्रयासों के लिए फंड संग्रह करना हैं. एकल संगिनी की सह संयोजक राज जैन ने कहा कि यह प्रदर्शनी कई अलग-अलग शैलियों के वस्त्रों, उपहार हैम्पर्स और कई उत्सव उत्पादों का घर होगी. मौके पर अनुपमा राजगढ़िया, अनिता तुलस्यान, राज राजगढ़िया समेत अन्य मौजूद थी.

     

     

    Balance Branch City development Ekal Sangini Exhibition Johar Live lifestyle Mahila Samiti ranchi Tribal Society Vanbandhu Parishad Vanyatra Village-City work workshop आदिवासी समाज एकल संगिनी काम कार्यशाला गांव-शहर जोहार लाइव नगर प्रदर्शनी महिला समिति रांची लाइफस्टाइल वनबंधु परिषद वनयात्रा विकास शाखा संतुलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
    Next Article रानेश्वर थाना परिसर में लगा जनता दरबार, एसपी ने सुनी समस्याएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL विवाद: SIT जांच की निगरानी करेंगे जस्टिस गौतम कुमार चौधरी, HC ने कहा- ‘समन का मतलब दोषी होना नहीं’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.