Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»स्क्रीन शेयरिंग कर लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
    क्राइम

    स्क्रीन शेयरिंग कर लोन दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024Updated:March 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: साइबर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में सोमवार को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के हेठ भीठरा व पिंडारी गांव में साइबर अपराध को अंजाम देते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को साइबर थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर साइबर डीएसपी मजरूल होदा ने इस विषय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी को उक्त गांव में साइबर अपराधियों के सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनाकर इन सभी गांव में छापामारी किया गया, जिसमें पांच साइबर अपराधियों को अपराध अंजाम देते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

    गिरफ्तार अपराधियों में 19 वर्षीय सागर मंडल और शिव दास शामिल है. इसके अलावा नईमुद्दीन अंसारी, अहमद अंसारी और अशरफ अंसारी को पिंडारी ग्राम से पकड़ा गया है. बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 लाख 30 हजार रुपए नगद, 20 मोबाइल फोन, 25 फर्जी सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, तीन पासबुक, एक चेक बुक, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और दो मोटरसाइकिल जब्त किया गया है. डीएसपी ने बताया कि व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से लोन दिलाने के नाम पर यह लोग साइबर ठगी करते थे. इन साइबर अपराधियों का अभी तक का कार्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना रहा है.

    बताया कि उत्तर प्रदेश के खीरी के रहने वाले एकलव्य गुप्ता से 64 हजार रुपए की ठगी इन्होंने की थी. वहीं क्रेडिट बी एप का कस्टमर केयर बनकर लोन देने का झांसा देकर जमुई के नयन से 18,500 ठग लिए थे. इन अपराधियों ने तेलंगाना रोचा कुंडा निवासी पी लक्ष्मी नारायण से 1 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की थी. बताया कि इस छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक जयंत तिर्की, आरक्षी अब्दुल गनी, अभय कुमार मिश्रा, विष्णु माझी, सुनील हसदा आदि शामिल थे.

    ये भी पढ़ें: JSSC झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें लिस्ट

    आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डीएसपी मजरूल होदा डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज साइबर क्राइम साइबर थाना साइबर पुलिस सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोड क्रॉस करने के क्रम में गाड़ी के चपेट में आए मजदूर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    Next Article बीजेपी के अभिनंदन समारोह में बोले ताला मरंडी, राजमहल लोकसभा में हमारी जीत पक्की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.