Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 6:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»अमेरिका ने पाक समर्थित TRF को आतंकी संगठन घोषित किया
    विदेश

    अमेरिका ने पाक समर्थित TRF को आतंकी संगठन घोषित किया

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमेरिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) की सूची में शामिल किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    रुबियो ने अपने बयान में कहा, “TRF, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मुखौटा संगठन है। इसने 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। यह 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में लश्कर का सबसे घातक हमला था।”

    उन्होंने आगे कहा, “TRF ने 2024 में भारतीय सुरक्षा बलों पर भी कई हमले किए। अमेरिका का यह कदम पहलगाम हमले में न्याय और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ट्रम्प प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

    पहलगाम हमले में TRF ने ली थी जिम्मेदारी, फिर मुकरा

    22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। TRF ने हमले के तुरंत बाद इसकी जिम्मेदारी ली और दावा किया कि भारत सरकार कश्मीर में मुस्लिमों को अल्पसंख्यक बना रही है। हालांकि, 26 अप्रैल को TRF के प्रवक्ता अहमद खालिद ने कहा कि उनकी वेबसाइट हैक हो गई थी और संगठन को गलत तरीके से जिम्मेदार ठहराया गया।

    TRF का उदय और गतिविधियां

    TRF जम्मू-कश्मीर में सक्रिय एक आतंकी संगठन है, जो 2019 में आर्टिकल-370 हटने के बाद अस्तित्व में आया। भारत सरकार इसे लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन मानती है। यह संगठन आम नागरिकों की तरह दिखने वाले ‘हाइब्रिड आतंकवादियों’ को भर्ती करता है, जो गुप्त रूप से आतंकी गतिविधियों में शामिल होते हैं।

    TRF न केवल जवानों और नागरिकों की हत्या में शामिल है, बल्कि सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी भी करता है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने लश्कर की मदद से TRF को खड़ा किया। भारत ने 5 जनवरी, 2023 को TRF को आतंकी संगठन घोषित किया था।

    Also Read : झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में अलर्ट जारी

    US declares Pak-backed TRF a terrorist organisation अमेरिका ने पाक समर्थित TRF को आतंकी संगठन घोषित किया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलगातार बारिश से गंगा समेत कई नदियां उफान पर, तटीय इलाकों में अलर्ट
    Next Article MLA श्वेता सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, राजभवन ने निर्वाचन आयोग से पूछा यह सवाल

    Related Posts

    विदेश

    पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौ’त, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने जताया गुस्सा

    October 18, 2025
    विदेश

    H-1B वीजा फीस पर अमेरिका में घमासान, यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन को दी कोर्ट में चुनौती

    October 17, 2025
    विदेश

    चीन से बढ़ते ट्रेड तनाव के बीच ट्रंप ने दी कुकिंग ऑयल व्यापार बंद करने की चेतावनी

    October 15, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025

    धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2025

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.