Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read70
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्राउन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची की हिंदपीढ़ी पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो साथी भाग निकलने में कामयाब रहे। गिरफ्तार तस्कर का नाम मो राजू बताया गया। करीब 30 साल का मो राजू हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नेजाम नगर का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने करीब 37.91 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। जब्त माल की बाजार कीमत करीब 7.5 लाख रुपये आंकी गई है।

    गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

    रांची एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के पास कुछ असामाजिक तत्व ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में हिन्दपीढ़ी थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को शामिल किया गया। पुलिस की टीम जब छोटा तालाब के पास पहुंची, तो वहां तीन युवकों को आपस में बातचीत करते देखा। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो राजू बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसकी पैंट के बाएं पॉकेट से एक प्लास्टिक में रखा 37.91 ब्राउन शुगर निकला।

    बिहार से आता है ब्राउन शुगर

    गिरफ्तार आरोपी राजू ने भाग चुके अपने दो साथियों का नाम मो आकिब अख्तर उर्फ आकिब और साहिल नवाज उर्फ वसीम बताया। यो दोनों भी हिन्दपीढ़ी के ही रहने वाले हैं। आरोपी ने बताया कि वे यह ब्राउन शुगर बिहार के सासाराम निवासी बबन साह उर्फ मौसा जी और उसके बेटे सूरज कुमार साह से खरीदते हैं। दोनों बाप-बेटे ब्राउन शुगर लाकर हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। गिरफ्तार राजू का पहले से आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर और ठाकुरगांव थाना में मामले दर्ज हैं। SP पारस राणा ने कहा कि फरार आरोपियों मो आकिब अख्तर उर्फ आकिब, साहिल नवाज उर्फ वसीम, बबन साह उर्फ मौसा जी (सासाराम, बिहार) और सूरज कुमार साह (खरारी, सासाराम, बिहार) जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

    Also Read : पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    Smuggler arrested in Ranchi with brown sugar worth Rs 7.5 lakh; he used to get the goods from his maternal uncle in Sasaram. ब्राउन रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार सासाराम के मौसाजी के पास से लाता था माल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.