Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के जाहिदपुर कला गांव में पूर्व भाजपा ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी (49) की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव सोमवार को घर के बेडरूम के बेड पर मिला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश का शक
विनोद चौधरी खुर्जा और जेवर क्षेत्र से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। घटनास्थल पर कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले, जो संदेह को और गहरा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
वारदात की जानकारी मिलने पर एसएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम पहुंची। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य संग्रह किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
Also Read : भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, निवेशक सतर्क- फेड की बैठक पर नजर
Also Read : झारखंड में दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, अक्टूबर में निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के आसार