Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने किया प्रदर्शन
    झारखंड

    पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने किया प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2023Updated:November 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : जिला स्थित करगली में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले पांच सूत्री मांग को लेकर बी एंड केके महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. मजदूर समस्याओं को लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद सीसीएल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया. मोर्चा द्वारा यह बताया गया कि मजदूरों की इन ज्वलंत  समस्याओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन गंभीरता से विचार करते हुए इसका निराकरण करें अन्यथा बाध्य होकर औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत क्षेत्र का उत्पादन और कोल डिस्पैच को ठप कर दिया जाएगा. जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी.

    मोर्चा द्वारा पांच सूत्री मांगों में मुख्यत: फरवरी 2021 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मी जो कंपनी के आवास में रहना चाहते हैं, आवास जमा करने की बाध्यता को समाप्त कर ग्रेच्युटी एक्ट 1972 के तहत ग्रेच्युटी भुगतान किया जाए. केंद्रीय अस्पताल ढोरी से मरीज को रेफर करने की प्रक्रिया को सरल किया जाए. वहीं क्षेत्रीय डिस्पेंसरी को पूर्व की तरह उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. कर्मचारियों के ट्रांसफर एवं प्रमोशन की पॉलिसी में एकरूपता लाई जाए. ग्रेच्युटी एवं पीएफ पेंशन की जानकारी सार्वजनिक की जाए. क्षेत्रीय स्तर पर एसीसी, वेलफेयर, सेफ्टी एवं हाउसिंग कमिटी की नियमित बैठक सुनिश्चित किया जाए. इन सभी मुद्दों को लेकर सीसीएल के सभी बड़ी अधिकारियों को प्रतिलिपि देकर दे दी गई है.

    इसे भी पढ़ें: दीपावली मेले में स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी, डीएम ने दी शुभकामनाएं

    #Jharkhand News Bokaro City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News United Trade Union Morcha आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपावली मेले में स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी, डीएम ने दी शुभकामनाएं
    Next Article दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में जंगल सफारी की शुरुआत, अलग-अलग राज्यों से पहुंच रहे पर्यटक

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.