Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर की अनोखी परंपरा, नाव पर मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
    झारखंड

    देवघर की अनोखी परंपरा, नाव पर मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2024Updated:October 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: विजयादशमी के साथ जी नवरात्र का त्योहार देवनागरी में पारंपरिक तरीके से मनाया गया. वेदी पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का शनिवार धाम को विसर्जन हो गया. भीतरखंड भीतरपाड़ा, घड़ीदार घर, अभया दर्शन, बंगला पर, भैया दलान, डोमासी समेत अन्य देवी मंडपों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई. बाबा मंदिर के पूरब दरवाजे पर स्थित श्यामाचरण मिश्र परिवार में होने वाली दुर्गा पूजा का विसर्जन अनोखे तरीके से किया गया. पालकी पर मां की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई. बाबा मंदिर पहुंचकर प्रतिमा को एक स्थान पर रखा गया. उसके बाद उसे शिवगंगा सरोवर ले जाया गया, वहां नाव पर प्रतिमा को चारों ओर प्रदक्षिणा करा कर बीच शिवगंगा में विसर्जन किया गया. शिवगंगा में नाव से प्रतिमा का विसर्जन सिर्फ श्यामाचरण मिश्रा परिवार में ही किया जाता है. यह परंपरा बरसों से चली आ रही है. यह पूजा शहर की दूसरी सबसे पुरानी पूजा है. यहां 1692 से दुर्गा पूजा हो रही है. इस पूजा की शुरूआत साधक स्वरूपचरण मिश्र ने की थी. तब से लेकर आजतक उनके वंशज इस परंपरा को निभा रहे हैं. बाबामंदिर के पूरब दरवाजे के सामने गली में श्यामाचरण मिश्र परिवार के घर की वेदी बनी हुई है. इस पूजा की खासियत है कि यहां नाव पर मां भगवती का शिवगंगा तालाब में विर्सजन होता है. उधर देवी प्रतिमाओं की विसर्जन को लेकर शिवगंगा तट पर मिले सा नजर रहा. नम आंखों से लोगों ने मां को विदाई दी. घाट पर मां के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. देर रात तक देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा. वही पंडालों में स्थापित दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन 13 और 14 अक्टूबर को होगा.

    अभया दर्शन परंपरा पूजा प्रतिमाओं विजयादशमी शिवगंगा श्यामाचरण स्वरूपचरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के 3 लोगों की ह’त्या
    Next Article दुर्गा पूजा मनाने गांव गया था बैंककर्मी, घर में हो गई लाखों की चोरी

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    Latest Posts

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.