Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»केले के छिलके के अनोखे फायदे : त्वचा और बालों के लिए वरदान
    स्वास्थ्य

    केले के छिलके के अनोखे फायदे : त्वचा और बालों के लिए वरदान

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छिलके
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केला एक ऐसा फल है, जो हर मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है और अपने पौष्टिक गुणों के लिए जाना जाता है। रोजाना केला खाने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले का छिलका भी उतना ही फायदेमंद है? जी हां, विशेषज्ञों के अनुसार, केले के छिलके में फाइटोन्यूट्रिएंट्स, फैटी एसिड, पोटैशियम और पानी की मात्रा होती है, जो त्वचा और बालों को फ्री रेडिकल्स से बचाने के साथ-साथ रूखेपन को भी दूर करती है। आइए जानते हैं, केले के छिलके के उपयोग से आप अपनी त्वचा और बालों को कैसे निखार सकते हैं।

    त्वचा के लिए केले के छिलके के उपयोग :

    15 मिनट की मसाज : त्वचा पर काले धब्बे, झुर्रियां और रूखेपन को दूर करने के लिए केले का छिलका बेहद प्रभावी है। अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर पोंछ लें। फिर केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से से चेहरे पर 15 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें। रोजाना इस उपाय को अपनाने से चेहरे की झुर्रियां कम होंगी और त्वचा में निखार आएगा।

    फेस मास्क : अगर आपके पास रोजाना मसाज का समय नहीं है, तो केले के छिलके से फेस मास्क बनाएं। छिलके को छोटे टुकड़ों में काटकर दूध के साथ पीस लें। इसमें शहद या दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं, फिर पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क का उपयोग करने से त्वचा में गजब का बदलाव नजर आएगा।

    स्क्रब : केले के छिलके से स्क्रब करने से त्वचा के रोमछिद्रों में जमा गंदगी साफ होती है। छिलके का अंदरूनी हिस्सा निकालकर इसमें शहद और चीनी मिलाएं। इस मिश्रण से चेहरे को 5 मिनट तक स्क्रब करें, फिर साफ पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस स्क्रब का उपयोग त्वचा को नम और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

    अनोखे

    बालों के लिए लाभकारी

    केले का छिलका बालों की समस्याओं, खासकर डैंड्रफ, के लिए भी रामबाण है। 2 बड़े चम्मच नारियल के दूध को केले के छिलके के साथ पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा दही मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ दें। फिर माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। हफ्ते में दो बार इस हेयर पैक का उपयोग करने से डैंड्रफ की समस्या में सुधार हो सकता है।

    विशेषज्ञों की राय :

    त्वचा और बालों के विशेषज्ञों का कहना है कि केले के छिलके में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को पोषण देने और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसे घरेलू उपाय के रूप में अपनाकर आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

    Also Read : सुबह खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, रहें स्वस्थ और तंदुरुस्त!

    Benefits of banana peel Health News Unique benefits of banana peel: A boon for skin and hair केले के छिलके के अनोखे फायदे : त्वचा और बालों के लिए वरदान केले के छिलके के फायदे हेल्थ न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइन बैंकों ने खत्म किया मिनिमम बैलेंस रखने का नियम
    Next Article प्रकाश राज के बाद विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती पर पड़ी ED की रडार…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.