Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jun, 2026 ♦ 1:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, भाजपा ही स्थिर नेतृत्व वाली सरकार दे सकती है
    झारखंड

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, भाजपा ही स्थिर नेतृत्व वाली सरकार दे सकती है

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    खूंटी । जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा ही स्थिर नेतृत्व वाली सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा कि जब स्थिर सरकार रहती है, तभी विकास होता है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल के साथ ही भविष्य में और विकास हो, इसको लेकर यह चुनाव हो रहा है।

    मुंडा मंगलवार को तोरपा में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थायी सरकार के न होने से क्या कठिनाई होती है, यह यहां की जनता देख चुकी है। उन्होंने कहा कि विकास का मापदंड स्थायी सरकार ही है। केंद्र और राज्य दोनों में एक ही सरकार होती है, तो विकास की गति और तेज होती है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार महज 17 मतों से चुनाव हार गये थे और इसका खमियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ा। भाजपा का प्रतिनिधि नहीं होने के कारण तोरपा ने काफी कुछ खोया। उन्होंने कहा कि तोरपा में जिस प्राथमिकता के काम चाहिए, उतना नहीं हुआ।

    मंत्री ने कहा कि आज उन्होंने तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान अनुभव हुआ कि तोरपा और खूंटी में इसबार भाजपा की जीत है। मंत्री ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए जितने सहयोग की जरूरत है, उतना सहयोग केंद्र सरकार से मिले, इसका प्रयास वे करेंगे। उन्होंने कहा कि जनजातियों के विकास के लिए जितनी राशि की जरूरत होगी, उतनी राशि उनका मंत्रालय देगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय मंत्रालय द्वारा प्रखंड स्तर पर आदिवासियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलायी जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से राज्य में सरकार बनायेगी। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि आजसू से गठबंधन टूटने का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र और राज्य में स्थाई सरकार बनने के बाद दिख रहा है विकास : मुख्यमंत्री
    Next Article धनबाद : डस्टे के कोयले को लेकर मुगमा चड़ाई और इंदिरा नगर गुट में मारपीट, वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में चली जमकर लाठियां

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

    June 7, 2026
    झारखंड

    अस्पताल में खड़गे-इरफान की मुलाकात, अंसारी बोले- संघर्ष से मिली नई प्रेरणा

    June 7, 2026
    जमशेदपुर

    MGM अस्पताल में जल संकट का अंत, रोज निर्बाध मिलेगा 30 लाख लीटर पानी

    June 7, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

    June 7, 2026

    अस्पताल में खड़गे-इरफान की मुलाकात, अंसारी बोले- संघर्ष से मिली नई प्रेरणा

    June 7, 2026

    MGM अस्पताल में जल संकट का अंत, रोज निर्बाध मिलेगा 30 लाख लीटर पानी

    June 7, 2026

    रामगढ़ से बोकारो तक नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

    June 7, 2026

    एयरफोर्स अफसर से 23 लाख की ठगी, पत्नी और ससुर पर FIR

    June 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.