Ranchi : राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में एक शख्स की डेड बॉडी मिली है। खून से लथपथ बॉडी कोकर के गाड़ी गांव इलाके में मिली है। बॉडी से महज कुछ दूर पर एक बाइक बरामद की गई है। बाइक पर भी खून के धब्बे मिले हैं। बताया जा रहा है कि पत्थर से कूच कर शख्स की हत्या की गई है।
भोरे-भोर लहूलुहान शव मिलने की फैली खबर की बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। खेलगांव और सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। सदर थानेदार कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ भी स्पॉट पर पहुंचे और तफ्तीश में जुट गए। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Also Read : JPSC की पीटी अब 8 नहीं, 15 मार्च को होगी

