Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पोस्टल बैलट के तहत दिव्यांग और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के घर-घर जाकर लिया जाएगा वोट, 26 टीमों को रवाना किया गया
    झारखंड

    पोस्टल बैलट के तहत दिव्यांग और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के घर-घर जाकर लिया जाएगा वोट, 26 टीमों को रवाना किया गया

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2024Updated:November 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वेवघर: जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आरएल सर्राफ स्कूल से 26 टीमों को रवाना किया गया है, जो जिले भर में दिव्यांग और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के घर-घर जाकर उनका पोस्टल बैलट एकत्र करेंगे. इस अभियान का उद्देश्य उन मतदाताओं को मतदान में भाग लेने की सुविधा प्रदान करना है, जो शारीरिक रूप से असमर्थ हैं या अधिक उम्र के हैं. जिन दिव्यांग मतदाताओं की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, और जिनकी उम्र 85 वर्ष से अधिक है, उन्हें पोस्टल बैलट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का विकल्प दिया गया है. यह प्रक्रिया 12 नवंबर तक चलेगी और इस दौरान 285 मतदाताओं से वोट एकत्र कर पोस्टल बैलट जमा किया जाएगा.

    वीडियो रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की गई है

    पोस्टल बैलट की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की गई है. टीमों के साथ सुरक्षा कर्मी और वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण भेजे गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो.

    मतदान प्रक्रिया में गोपनीयता का ध्यान

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी और उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता पोस्टल बैलट के माध्यम से अपना मतदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन मतदाताओं को घर बैठे ही सुरक्षित और गोपनीय तरीके से मतदान करने का अवसर मिले.

    टीमों के माध्यम से होम वोटिंग की व्यवस्था

    निर्वाचन टीम द्वारा घर-घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस दौरान, संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी निगरानी रख रहे हैं. मौके पर अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी गौतम कुमार, विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी उपस्थित थे.

     

    85 वर्ष से ऊपर अंचलाधिकारी आरएल सर्राफ स्कूल उपायुक्त विशाल सागर गोपनीयता चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया जिला प्रशासन दिव्यांग मतदाता दिव्यांगता निर्वाचन के दिशा-निर्देश. निर्वाचन टीम पोस्टल बैलट प्रखंड विकास पदाधिकारी बुजुर्ग मतदाता भारत निर्वाचन आयोग मतदान मतदान प्रक्रिया रांची राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव वीडियो रिकॉर्डिंग वेवघर सहकारिता पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था होम वोटिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल BJP में हुए शामिल 
    Next Article थाईलैंड में परिवार के साथ छुट्टियां मनाते दिखे MS Dhoni, बेटी जीवा ने सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीरें और विडियो

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.