धनबाद: जिले के कोर्ट रोड में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है. इस घटना में गन्ना जूस विक्रेता बाल – बाल बचा. मिली जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित कार मुख्य डाकघर की रेलिंग और बोर्ड के खम्भे से जा टकराई. जिसमें कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही डाकघर का बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हुआ. जूस विक्रेता ने बताया कि वह अपनी दुकान में ग्राहकों के लिए गन्ने से जूस निकाल रहा था. तभी अचानक से धनबाद स्टेशन की तरफ से कार आयी और सीधे खम्भे से जा टकराई. उसने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे. चालक सम्भवतः शराब के नशे में था. घटना के बाद दो लोग फरार हो गए जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है.
अनियंत्रित कार खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा जूस विक्रेता, चालक गिरफ्तार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




