Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
    झारखंड

    अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमलाः रायडीह प्रखंड के जोड़ा जाम के पास एक पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई. दोनों युवक लौकी जगमाई के रहने वाले थे और रिश्ते में चचेरे भाई थे. गुरुवार को ही दोनों युवक रंथू उरांव और महादेव उरांव हिमाचल प्रदेश से लौटे थे. अगले दिन रंथूू अपनी मां से मिलने के लिए चचेरे भाई महादेव उरांव के साथ गुमला आ रहा था.

    इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया. रंथू की मां पुगू नवाटोली में किराये के मकान में रह कर काम करती है. हिमाचल प्रदेश से लौटने पर परिवार के सदस्य काफी खुश थे और मां को भी बेटे का इंतजार था. मां से मिलने के लिए जाने के दौरान जोड़ा जाम के पास रंथू की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह पेड़ से जा टकराई. इस दौरान वह और उसका चचेराभाई घायल हो गए.

    घायलावस्था में दोनों युवकों को गश्ती पुलिस अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई. यहां चिकित्सक ने रंथू उरांव को मृत घोषित कर दिया और गंभीर स्थिति को देखते हुए महादेव को रिम्स रेफर कर दिया था. महादेव को रिम्स ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. इस पर एंबुलेस चालक ने महादेव को वापस सदर अस्पताल पहुंचा दिया.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनियंत्रित होकर स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दुर्घटना में भाई-बहन की मौत
    Next Article ग्रामीण का शव फंदे से लटकता हुआ मिला, पत्नी के साथ ससुराल आया था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.