Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बेकाबू घोड़े का कहर, एक मासूम की मौत, दूसरी की हालत नाजुक
    झारखंड

    बेकाबू घोड़े का कहर, एक मासूम की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : झारखंड के मेराल थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। घटना खोलरा गांव स्थित केबी ईंट भट्ठा परिसर की है, जब  ईंट ढुलाई के दौरान अचानक बेकाबू हुए घोड़े ने पास में खेल रहीं दो मासूम बच्चियों को रौंद दिया।

    एक मासूम की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

    घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने काव्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आरती को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में उसकी एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

    मजदूरी कर परिवार चला रहे थे दोनों परिवार

    जानकारी के मुताबिक, मृत बच्ची काव्य के पिता सतीश कुमार केवट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के गोवाडीह गांव के रहने वाले हैं। वहीं घायल आरती के पिता अघनू केवट हरदी गांव, बिलासपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों परिवार केबी ईंट भट्ठा में मजदूरी कर ईंट निर्माण का काम करते हैं और यहीं अस्थायी रूप से रह रहे थे।

    कैसे हुआ हादसा?

    बताया जा रहा है कि भट्ठा परिसर में इक्का-घोड़े से कच्ची ईंटों की ढुलाई की जा रही थी। उसी दौरान घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया। पास में खेल रहीं दोनों बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के वक्त बच्चियों के माता-पिता काम में व्यस्त थे, इसलिए उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। जब तक लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक एक मासूम की सांसें थम चुकी थीं।

    पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

    Also Read : शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट

    Bilaspur Chhattisgarh Garhwa Garhwa Sadar Hospital girl injured innocent child died KB brick kiln Kholra village Laborer’s Family Meral police station tragic accident केबी ईंट भट्ठा खोलरा गांव गढ़वा गढ़वा सदर अस्पताल छत्तीसगढ़ बिलासपुर झारखण्ड न्यूज़ दर्दनाक हादसा न्यूज़ टुडे बच्ची घायल मजदूर परिवार मासूम की मौत मेराल थाना लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट
    Next Article झारखंड की बिजली कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती, रिफंड करने होंगे 5,000 करोड़ रुपए

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.