Latehar : लातेहार जिले के NH75 रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर जगलदागा के पास सोमवार दोपहर को दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में घायल युवकों की पहचान जिब्रिल अंसारी (निवासी सरयू) और पवन कुमार (निवासी देवी मंडप, चंदवा) के रूप में हुई है।
युवा समाजसेवी ने दिखाई मानवता
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए। इसी दौरान चंदवा से लातेहार जा रहे युवा समाजसेवी कुमार नवनीत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया।
स्थिति गंभीर, इलाज जारी
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है और आगे का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read : बच्चे का इलाज कराने गयी महिला से दु’ष्कर्म, क्लीनिक संचालक गिरफ्तार


