Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:07 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : सारण के गायत्री महायज्ञ में भगदड़, भारी भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत, 5 जख्मी
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सारण के गायत्री महायज्ञ में भगदड़, भारी भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत, 5 जख्मी

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023Updated:November 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सारण : बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां परसा के मस्तीचक में चल रहे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में अचानक भगदड़ मच गई. भगदड़ के दौरान भाड़ी भीड़ होने की वजह से कुछ महिलाएं दब गईं. इनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल बताई जा रही हैं.

    एक दिन पहले महायज्ञ में पहुंचे थे राज्यपाल

    बता दें कि इसी महायज्ञ एवं आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के लिए एक दिन पहले गुरुवार को राज्यपाल पहुंचे हुए थे. यह महायज्ञ तीन-चार दिनों से चल रहा है. आज इसका समापन है. इस मौके पर महायज्ञ में शामिल होने के लिए काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

    इसे भी पढ़ें : नशे के लिए सांप का जहर, विदेशी लड़कियाें वाली रेव पार्टी का खुलासा…बुरे फंसे बिग बॉस फेम एल्विश यादव, पांच गिरफ्तार 

    मृतक दोनों महिलाएं औरंगाबाद जिले की, घायलों की भी हुई पहचान

    मृतकों में औरंगाबाद जिले के दाऊद नगर निवासी राम प्यारे राम की पत्नी 56 वर्षीया रामकली देवी व कनाप गांव निवासी मोती बैठा की पत्नी 62 वर्षीया पार्वती देवी शामिल हैं. घायलों में आरा जिले के सुरेश तिवारी की पत्नी गीता देवी, औरंगाबाद के राजाराम साह की पत्नी माछी देवी, स्व प्रकाश साह की पत्नी फूल कुमारी देवी, दरभंगा जिले के पुतुल झा की पत्नी रामा देवी व वीरेंद्र मिश्र की पत्नी बुची देवी बताई गई हैं. ये सभी पीएमसीएच रेफर कर दी गई हैं.

    मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी

    इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम अमन समीर व एसपी डॉ गौरव मंगल मौके पर पहुंचे हुए हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी डा.गौरव मंगला ने बताया कि गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित कर सहूलियत देने की पूरी व्यवस्था है. मृत दोनों महिला श्रद्धालु वृद्ध थीं. घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई के साथ सुविधा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस प्रशासन सक्रिय है.

    Bihar news Bihar Update News Johar Live Saran News Stampede in Bihar Stampede in Saran Gayatri Mahayagya two women died Two women died in stampede in Gayatri Mahayagya गायत्री महायज्ञ में भगदड़ से दो महिलाओं की मौत जोहार लाइव दो महिलाओं की मौत बिहार अपडेट न्यूज बिहार न्यूज बिहार में भगदड़ सारण गायत्री महायज्ञ में भगदड़ सारण न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआयुष्मान योजना से कराना है इलाज तो इन नंबरों पर मिलेगी पूरी जानकारी
    Next Article जहरीली हुई दिल्ली की हवा! सांस लेना भी मुश्किल, आनंद विहार में एक्यूआई 865 पार, स्कूल कराए गए बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.