Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, एक जवान घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, एक जवान घायल

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के गंडोह इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की संयुक्त टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ अभी भी जारी है. उन्होंने कहा, दो आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन उनके शव बरामद नहीं किए जा सके हैं, क्योंकि अभियान जारी है. अभी भी आतंकवादियों की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता. सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.

    पहले भी सुरक्षा बलों ने चलाया था अभियान

    गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने 11-12 जून को दो आतंकवादी घटनाओं के बाद ​​​​भद्रवाह के चत्तरगला इलाके और ​​​​गुंडोह के तांता टॉप इलाके में तलाशी अभियान चलाया था. 11 जून को भद्रवाह-बनी रोड पर चत्तरगला में आतंकियों की फायरिंग में सेना के पांच जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गए थे. 12 जून की शाम को जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की और भाग गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. इस सिलसिले में चार संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है.

    आतंकवादी जम्मू जवान ढेर पुलिस मारे गए सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओम बिड़ला के दोबारा लोकसभा स्पीकर चुने जाने पर ये क्या कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने
    Next Article नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को मिली दो आरोपियों की रिमांड, होगी पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026
    Latest Posts

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.