Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजधानी में दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 7.80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 7.80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमाबाड़ी मैदान में अवैध ब्राउन शुगर की बिक्री हो रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापामारी कर अरमान हुसैन उर्फ प्रिन्स (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर और 22,280 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में अरमान ने अपने सप्लायर का नाम बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सकील उर्फ कारू (40 वर्ष) को खेत मुहल्ला, हिन्दपिढ़ी से गिरफ्तार किया। उसके पास से 2.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

    फरार आरोपियों की तलाश

    पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं। इनमें हिंदपीढ़ी ताना क्षेत्र का बाबर उर्फ गुगुन उर्फ इमरान और कोतवाली थाना क्षेत्र का मो. अनु उर्फ सेराज शामिल हैं। दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

    छापामारी दल में ये रहे शामिल

    छापामारी का नेतृत्व कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने किया। इस टीम में कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो, हिन्दपिढ़ी थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा, अहातु थाना प्रभारी मनोज सोरेन समेत कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

    आरोपियों का आपराधिक इतिहास

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले से ही कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहे हैं।

    • अरमान हुसैन उर्फ प्रिन्स के खिलाफ डेलिमार्केट और हिन्दपिढ़ी थाने में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें डकैती, दंगा, हत्या की कोशिश, अवैध हथियार रखने और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
    • सकील उर्फ कारू पर भी हत्या, रंगदारी, दंगा और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं।

    Also Read : PLFI के नाम पर मांगने वाले थे रंगदारी, पुलिस ने दो को हथियार के साथ दबोचा

    7.80 grams of brown sugar seized 7.80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त Two drug peddlers arrested from Hindpiri राजधानी में दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हिंदपीढ़ी से दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI के नाम पर मांगने वाले थे रंगदारी, पुलिस ने दो को हथियार के साथ दबोचा
    Next Article दुर्गा पूजा को लेकर बोकारो आईजी का सख्त निर्देश, सभी एसपी अपने क्षेत्र की सुरक्षा चाक-चौबंद करें

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.