Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खानकाह मज़हरिया मुनअमिया में दो दिवसीय उर्स-ए-गौसुल आज़म शुरू, भक्तों में उत्साह
    झारखंड

    खानकाह मज़हरिया मुनअमिया में दो दिवसीय उर्स-ए-गौसुल आज़म शुरू, भक्तों में उत्साह

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खानकाह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के फिरदौस नगर, मनीटोला डोरंडा स्थित खानकाह मज़हरिया मुनअमिया में हर साल की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय उर्स-ए-गौसुल आज़म का आयोजन 3 अक्टूबर से शुरू हो गया। इस रूहानी आयोजन की अध्यक्षता खानकाह के सज्जादा नशीन, पीर-ए-तरीकत, रहबर-ए-शरीअत अल्हाज सैयद शाह मौलाना अलकमा शिबली कादरी साहब कर रहे हैं।

    दो दिनों तक भक्तिमय कार्यक्रम

    3 और 4 अक्टूबर को चलने वाले इस उर्स में सूफियाना कव्वाली, मिलाद शरीफ, हलक़ा-ए-ज़िक्र, फातिहा खानी और लंगर शरीफ जैसे रूहानी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड के सभी जिलों के साथ-साथ बिहार, बंगाल और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद इस उर्स में शामिल हो रहे हैं। कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।

    पहला दिन : 3 अक्टूबर

    उर्स की शुरुआत शुक्रवार सुबह परचम कुशाई के साथ हुई। दिनभर नज़र-ओ-नियाज़ का सिलसिला चला। नमाज़-ए-मग़रिब के बाद हलक़ा-ए-ज़िक्र, सिज़राख़ानी, फातिहा खानी और सलातो-सलाम का आयोजन हुआ। रात 9 बजे से पटना फुलवारी शरीफ और बनारस से आए मशहूर कव्वाल अनीस ख़ान और उनकी टीम ने सूफियाना कव्वाली पेश की। इसके बाद अकीदतमंदों के लिए लंगर शरीफ का इंतजाम किया गया।

    दूसरा दिन : 4 अक्टूबर

    शनिवार सुबह 10 बजे से मिलाद शरीफ और हुज़ूर गौस पाक की शान में जलसे का आयोजन होगा, जिसमें शहर के कई विद्वान (अलीम-ए-दीन) शामिल होंगे। इसके बाद फातिहा खानी, कव्वाली और दोपहर में लंगर शरीफ होगा। शाम 4 से 5 बजे तक संवार-ए-ज़ियान शरीफ और कव्वाली होगी। नमाज़-ए-मग़रिब के बाद फातिहा खानी और आखिरी कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।

    Also Read : ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत की बड़ी छलांग : 2025 तक बनेगी पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप

    enthusiasm among devotees Ranchi: Two-day Urs-e-Ghausul Azam begins at Khanqah Mazhariya Munamia भक्तों में उत्साह रांची : खानकाह मज़हरिया मुनअमिया में दो दिवसीय उर्स-ए-गौसुल आज़म शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत की बड़ी छलांग : 2025 तक बनेगी पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप
    Next Article ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच विदा हुईं मां दुर्गा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.