Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पतरातू कांड का मुख्य आरोपी बॉबी साव गिरफ्तार, रामगढ़ से पकड़ा एटीएस की टीम ने
    झारखंड

    पतरातू कांड का मुख्य आरोपी बॉबी साव गिरफ्तार, रामगढ़ से पकड़ा एटीएस की टीम ने

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2023Updated:July 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पतरातू इलाके में अमन साव गैंग से एटीएस के मुठभेड़ के बाद से एटीएस गिरोह के शूटरों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है
    इसी क्रम में एटीएस ने इस कांड के मुख्य आरोपी बॉबी साव को गिरफ्तार किया है। बॉबी की गिरफ्तारी रामगढ़ इलाके से हुई है। एटीएस की टीम बॉबी से पूछताछ कर रही है। ताकि, गिरोह के बाकी शूटरों और सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सकें।

    बीते सात जुलाई को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारने में अमन साहू गिरोह का शार्प शूटर चंदन साव के साथ बॉबी खान भी शामिल था। गिरफ्तार अपराधी जेल में बंद अमन साहू के नाम पर कोल कंपनियों के अधिकारियों और अन्य व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे मोटी रंगदारी वसूलने का काम करते थे।

    उल्लेखनीय है कि एटीएस की टीम ने अमन साहू गिरोह के चंदन साव समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने गैंग के सदस्य बॉबी खान के बारे में जानकारी दी थी।इसके बाद पुलिस ने बॉबी खान का लोकेशन ट्रैक किया था।

    एटीएस और रामगढ़ पुलिस की टीम संयुक्त रूप से बॉबी खान को गिरफ्तार करने के लिए पतरातू इलाके में गयी थी। टीम रात करीब 8.30 बजे जब सरना उच्च विद्यालय के पास पहुंची तो उस वक्त बॉबी खान एक अन्य युवक के साथ बाइक से जा रहा था। टीम ने जैसे ही बॉबी खान को पकड़ने की कोशिश की तो बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान डीएसपी और दारोगा को गोली लग गयी। दोनों रांची मेडिका में इलाजरत हैं।

    Aman Sahu gang ATS Bobby Khan DSP and Inspector in Patratu Ramgarh two criminals arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
    Next Article कानून का उल्लंघन: कडरू में शिव मंदिर के बगल में खुला है बार, हाईकोर्ट में याचिका दायर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.