Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो : पत्रकार पर हमला करने के मामले में दो कोयला तस्कर गिरफ्तार
    झारखंड

    बोकारो : पत्रकार पर हमला करने के मामले में दो कोयला तस्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    बोकारो। जिले के दुगदा थाना क्षेत्र में करीब पखवाड़े पूर्व एक पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
    पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने गुरुवार को यहां बताया कि पत्रकार अरविंद शर्मा पर हमला करने के मामले में कोयला तस्कर नवीन पांडेय और अभिषेक पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
    इस बीच कोयला तस्कर की पिटाई से घायल पत्रकार अरविंद शर्मा की हालत अचानक गंभीर हो गई है। उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) वार्ड में भर्ती कराया गया है। पत्रकार शर्मा के माथे पर चोट लगने के कारण खून जम गया, जिसे आज चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर निकाल दिया है। इससे पूर्व मंगलवार को मामले की छानबीन कर रहे पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सतीश चंद्र झा ने अस्पताल पहुंचकर उनकी हालत का जायजा लिया और उनसे बातचीत की थी।
    उल्लेखनीय है कि पत्रकार अरविन्द शर्मा ने 08 अगस्त 2020 को जिले के दुगदा थाना एवं बोकारो-झरिया ओपी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी किये जाने से संबंधित एक समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद श्री शर्मा जब दुगदा में एक दुकान पर बैठे थे, उसी समय कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के खिलाफ पत्रकार अरविन्द शर्मा ने दुगदा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें, प्रदीप पांडेय, नवीन पांडेय, अभिषेक पांडेय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के इतने दिनों बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पत्रकारों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू से मिलने पहुंचे तेजप्रताप के काफिले के अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई करे पुलिस : भाजपा
    Next Article मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के निकट चली गोली, एक पुलिसकर्मी घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.