Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»ATS का गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गैंग पर शिकंजा, 34 लाख नगद के साथ दो गिरफ्तार
    झारखंड

    ATS का गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गैंग पर शिकंजा, 34 लाख नगद के साथ दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड ATS ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमन श्रीवास्तव गिरोह के आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ झारखंड के अलावा कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में छापेमारी की है। ATS की ओर से की गई अलग-अलग ठिकाने पर छापामारी कर 34 लाख बरामद किए गए। इसके अलावा पिस्टल और हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही छापेमारी के दौरान अमन श्रीवास्तव के चचेरे भाई प्रिंस राज श्रीवास्तव के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित किलबर्न कॉलोनी स्थित आवास में छापेमारी की गई। जहां प्रिंस राज के बॉडीगार्ड संजय कर्मकार के कमरे से एक रिवाल्वर और छह गोली जब्त की गई। इसके अलावा ATS की टीम ने लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ साहू के अंबिका अपार्टमेंट में छापेमारी की जहां से 28.88 लाख रुपये नगद बरामद किया गया।

    इसके बाद सिद्धार्थ साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। ये रुपये अमन श्रीवास्तव और उनके पारिवारिक सदस्यों के कहने पर पहले भी रंगदारी के पैसे को हवाला के माध्यम से अमन श्रीवास्तव, मंजरी श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश रानू और अमित श्रीवास्तव को जेल भेजा गया है। इसके अलावा ATS की टीम ने चतरा के जोरी थाना क्षेत्र स्थित विनोद कुमार पांडे के घर पर छापेमारी की।

    यहां से रंगदारी के 5.42 लाख रुपये बरामद हुए। ATS की टीम ने विनोद पांडे को भी गिरफ्तार कर लिया। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से अमन श्रीवास्तव गिरोह के सबसे प्रमुख सदस्य फिरोज खान को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से आधा दर्जन मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया।

    बेंगलुरु से 2 गाड़ी और 6 मोबाइल जब्त
    छापेमारी के क्रम में बेंगलुरू स्थित अमन श्रीवास्तव के ठिकाने से एक पजेरो गाड़ी, एक महिंद्रा एक्सयूवी और 6 मोबाइल जब्त किये गए, जबकि अमन श्रीवास्तव के आपराधिक सहयोगी , मंजरी श्रीवास्तव और चंद्रप्रकाश रानू से पूछताछ की गई।

    ATS
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसम साफ होते ही रांची समेत राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट, 22 जनवरी से बादल छाने के आसार
    Next Article राज्यभर में थानों के मालखाना प्रभारी होंगे अलग से नियुक्त, पुलिस मुख्यालय जल्द जारी करेगा आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.