Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नीदरलैंड से LSD मंगवा कर रांची में बेचने वाले दो गिरफ्तार, डार्क वेब के जरिये करते थे ऑर्डर
    जोहार ब्रेकिंग

    नीदरलैंड से LSD मंगवा कर रांची में बेचने वाले दो गिरफ्तार, डार्क वेब के जरिये करते थे ऑर्डर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ड्रग्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नशे के सौदागरों को रांची पुलिस ने तीखी चोट दी है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो विदेश से खतरनाक और महंगा ड्रग्स मंगवा कर रांची में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने दो तस्करों को 100 एलएसडी पैच के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार बताये गये। ये लोग एलएसडी को नीदरलैंड से कुरियर के जरिये रांची मंगवाते थे। ऑर्डर करने के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल किया जाता था। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीते बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एसएसपी राकेश रंजन को पुख्ता जानकारी मिली कि नशे का सामान एक पार्सल के जरिये मंगाया गया है, जिसकी डिलीवरी हेसल स्थित ओझा मार्केट के पास होनी है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने बताए गए लोकेशन पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक लाल कपड़ा पहने हुए एक लड़का वहां पहुंचा। माल रिसीव किया और वहां से चल दिया। मोके पर मौजूद पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान कुमार अभिषेक के रूप में हुई।

    तलाशी में मिला विदेशी पार्सल

    पुलिस ने जब कुमार अभिषेक की विधिवत तलाशी ली तो उसके पैंट की बाईं जेब से एक सफेद लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे पर “NEDERLAND INTERNATIONAL” लिखा हुआ टिकट लगा था, जिससे साफ हुआ कि पार्सल विदेश से आया है। जांच के दौरान लिफाफे के अंदर से 100 एलएसडी पैच बरामद किए गए। ये रंग-बिरंगे कागज के छोटे टुकड़ों के रूप में थे, जिन्हें ड्रग्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

    क्रिप्टो करेंसी से किया गया भुगतान

    कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी अविनाश कुमार के साथ मिलकर डार्क वेब के जरिए इस ड्रग्स का ऑर्डर दिया था। इसके लिए क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से नीदरलैंड में भुगतान किया गया था। इसके बाद पार्सल को डाक के जरिए रांची मंगाया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पहले भी इस तरह के पार्सल मंगाए गए थे या नहीं।

    Also Read : चंपाई सोरेन के पोते वीर की अंतिम विदाई में शामिल हुए सीएम हेमंत, दी श्रद्धांजलि

    Two arrested for importing LSD from the Netherlands and selling it in Ranchi; they used to place orders via the dark web. डार्क वेब के जरिये करते थे ऑर्डर नीदरलैंड से LSD मंगवा कर रांची में बेचने वाले दो गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंपाई सोरेन के पोते वीर की अंतिम विदाई में शामिल हुए सीएम हेमंत, दी श्रद्धांजलि
    Next Article गुमला में कुल्हाड़ी से काट कर महिला की ह’त्या, जा रही थी शादी में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Latest Posts

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.