Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में 102 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
    बिहार

    बिहार में 102 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में जमुई, दरभंगा और खगड़िया जिले से पुलिस ने 102 कार्टन विदेशी शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

    जमुई से यहां प्राप्त समाचार के अनुसार, जिले के चकाई थाना क्षेत्र के सरौन स्थान के निकट से उत्पाद विभाग की टीम ने पिकअप वैन पर लदी 56 कार्टन विदेशी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    सूचना मिली थी कि तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। इसी आधार पर मंगलवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने सरौन स्थान के निकट घेराबंदी की। इस दौरान एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में आम के नीचे छुपाकर रखी गयी 56 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब पश्चिम बंगाल के कोलकाता से बिहार के समस्तीपुर ले जायी जा रही थी। इस सिलसिले में पिकअप वैन चालक समस्तीपुर के दलसिंहसराय निवासी विशुनदेव पंडित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

    दरभंगा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, जिले के भालपट्टी सहायक थाना क्षेत्र के अंधरी गांव निवासी रामदेव पासवान के घर मंगलवार की अहले सुबह छापेमारी की गयी। मौके से 24 कार्टन में रखी गयी 308 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी। इस दौरान तस्कर सुजीत पासवान को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।सुजीत पासवान ने स्वीकार किया जब्त शराब इसी गांव के राजू पासवान का है जो यहां इसे स्टोर करता था।

    स्टोर से शराब को लोगों के घर-घर पहुंचाने का काम किया जाता था। खगड़िया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के गोगरी थाना क्षेत्र बबूरबन्ना गांव में सोमवार की रात खलिहान के किनारे लावारिस हालत में एक पिकअप वैन से सब्जी के बोरे के नीचे 20 कार्टन में रखा 480 बोतल मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। पिकअप वैन पर एक मोटरसाइकिल भी लदी हुयी थी।मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

    #Bihar News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में कोरोना के 133 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 2870
    Next Article बिहार में कोरोना संक्रमित चौदहवें मरीज की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    Latest Posts

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.