Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुलिस को रौंदने की कोशिश और किन्नरों के साथ मारधाड़ करने के दो आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस को रौंदने की कोशिश और किन्नरों के साथ मारधाड़ करने के दो आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी में किन्नर के साथ मारधाड़ करने, एस अन्य युवक पर जख्मी करने और पुलिस को रौंदने की कोशिश करने के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लड़कों के नाम गुरफान अंसारी (30 वर्ष) और इस्तियाक अंसारी (25 वर्ष) बताये गये। इनकी काले रंग की बोलेरो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

    पहले मारपीट, फिर बोलेरो से कुचलने का आरोप

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि दो लोगों का किन्नरों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि दोनों ने पहले किन्नरों को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद बोलेरो से उन्हें कुचल दिया। बताया जा रहा है कि 2-3 बार गाड़ी चढ़ाई गई। जब आसपास मौजूद किन्नरों और अन्य लोगों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान विरोध कर रहे बंटी कुमार नाम के युवक को तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

    घायल को डिक्की में डालकर भागे

    इसके बाद दोनों युवक घायल बंटी कुमार को बोलेरो की डिक्की में डालकर रातू की ओर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम सक्रिय हो गई और अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी की गई। पुलिस ने जब बोलेरो को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को दो बार टक्कर मारी और कुचलने की कोशिश की। इस दौरान अंगरक्षक हवलदार प्रमोद भगत को चोटें आईं।

    टायर पर फायरिंग, एक को लगी गोली

    पुलिस ने मांडर थाना क्षेत्र के बास्की गांव के पास काले रंग की बोलेरो (नंबर JH01FD-5302) को घेर लिया। पीए सिस्टम से गाड़ी रोकने और सरेंडर करने की चेतावनी दी गई, लेकिन आरोपी नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा के लिए गाड़ी के टायर पर निशाना लगाकर फायरिंग की। एक गोली आगे वाली सीट पर बैठे शख्स को लगी। इस दौरान आरोपी घायल बंटी कुमार को पुलिस के डर से रास्ते में ही उतारकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने घायल को तुरंत सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पहले से आपराधिक इतिहास

    एसपी ने बताया कि इस्तियाक अंसारी के खिलाफ पहले भी नगड़ी थाना कांड संख्या 37/2024 में दंगा, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    Also Read : भ्रष्टाचार दबाने के लिए फाइलों को बंधक बना रही है सरकार : बाबूलाल मरांडी

    Two accused arrested for trying to overpower police and assaulting transgender people पुलिस को रौंदने की कोशिश और किन्नरों के साथ मारधाड़ करने के दो आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार दबाने के लिए फाइलों को बंधक बना रही है सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Next Article YONO ऐप के नाम पर ठगी, जामताड़ा से 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.