Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुस्से में बना हैवान : पत्नी और मां को दे दी खौफनाक मौ’त, पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    गुस्से में बना हैवान : पत्नी और मां को दे दी खौफनाक मौ’त, पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित धन्नामुंजी गांव में शनिवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे मड़वा उरांव ने गुस्से में अपनी पत्नी सुमरी उरांव (45 वर्ष) और मां रूपी उरांव (60 वर्ष) की सबल से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोपी को भागते समय पकड़ लिया और बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम घर में मड़वा उरांव, उसकी पत्नी और मां ही मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात पर आरोपी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे सबल से पहले पत्नी और फिर अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल सबल को जब्त कर लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    “गुस्सा आया, इसलिए मार दिया”

    ग्रामीणों ने बताया कि जब आरोपी से हत्या का कारण पूछा गया तो उसने बेहद संवेदनहीन तरीके से कहा कि उसे गुस्सा आ गया था, इसलिए उसने दोनों की हत्या कर दी। गांव के लोगों के अनुसार मड़वा उरांव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से उसका व्यवहार और अधिक असामान्य हो गया था।

    बाल-बाल बच गए दोनों बच्चे

    ग्रामीणों ने बताया कि मड़वा उरांव के दो बच्चे हैं। एक 15 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा। घटना के समय दोनों बच्चे घर से बाहर थे। लोगों का कहना है कि अगर बच्चे घर में मौजूद होते तो कोई और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद दोनों बच्चे सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

    गांव में पसरा मातम

    दोहरे हत्याकांड के बाद धन्नामुंजी गांव में दहशत और शोक का माहौल है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह की घटना उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।

    पुलिस कर रही जांच

    लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि आरोपी बेटे ने अपनी पत्नी और मां की हत्या की है। हत्या के पीछे की वजहों की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Also Read : पाकुड़ में पुल साइट पर हथियारबंद अपराधियों ने बोला धावा, 50 लाख की लेवी नहीं दी तो “करोड़ों का नुकसान” की धमकी

    Turned into a Monster in a Fit of Rage: Subjected Wife and Mother to a Horrific Death; Police Apprehend Him गुस्से में बना हैवान : पत्नी और मां को दे दी खौफनाक मौत पुलिस ने दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में पुल साइट पर हथियारबंद अपराधियों ने बोला धावा, 50 लाख की लेवी नहीं दी तो “करोड़ों का नुकसान” की धमकी
    Next Article जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    क्राइम

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    क्राइम

    प्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.