Ramgarh : रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां मेटल शीट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद रांची–रामगढ़ फोरलेन हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सुरक्षा कारणों से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई, जिससे करीब 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा।
चालक को हल्की चोटें, बड़ा हादसा टला
स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि चालक को हल्की चोटें आई हैं और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में मदद की। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे हाईवे पर यातायात फिर से शुरू कराया गया। चुटूपालू घाटी पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है, जहां आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
Also Read : बंगाल चुनाव : 152 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 78% मतदान, वोटिंग जारी


