Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जुल्म के खिलाफ एकजुट हुआ आदिवासी समाज, मांझी परगना महासम्मेलन में दिखाएंगे ताकत, चंपाई सोरेन होंगे शामिल
    झारखंड

    जुल्म के खिलाफ एकजुट हुआ आदिवासी समाज, मांझी परगना महासम्मेलन में दिखाएंगे ताकत, चंपाई सोरेन होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में मांझी परगना एवं गांवता की बैठक आज हुई, जिसकी अध्यक्षता चंद्रमोहन हांसदा ने की. बैठक में आदिवासियों की घटती आबादी एवं जमीन की लूट, पारंपरिक प्रधानी व्यवस्था को बहाल रखने, ग्रामसभा को मजबूत करने, आदिवासियों की पारंपरिक व्यवस्था को संचालित करने वाले लोगों के सम्मान और अधिकार की रक्षा करने के लिए आदिवासियों में एकजुटता और एकता बनाए रखने पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. इस दौरान शासन और प्रशासन की नाकामियों की वजह से आदिवासियों के अधिकार का हो रहे हनन एवं आदिवासी समाज पर हो जुल्म के खिलाफ आदिवासी समाज को एकजुट करते हुए उनके अधिकार को याद दिलाने को लिए रचनात्मक और संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आगामी 3 अक्टूबर को पाकुड़ में आयोजित ‘मांझी परगना महासम्मेलन’ को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन हांसदा, विकास गौंड ने लोगों से आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुटता बनाए रखने की अपील की. बैठक में आदिवासियों की पारंपरिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आदिवासी समाज को जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया. इस दौरान चंद्रमोहन हांसदा ने कहा कि सरकार ने आदिवासियों के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने कहा कि वोट बैंक के रूप में आदिवासियों का इस्तेमाल किया गया.
    महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर रहेंगे चंपाई सोरेन
    चंद्रमोहन हांसदा ने कहा कि पंचायती व्यवस्था, प्रधानी व्यवस्था को मजबूत करने में सरकार ने अपनी भूमिका का यदि सही तरीके से निवर्हन किया होता तो आदिवासियों की आबादी नहीं घटती और न ही अपनी ही जमीन के लिए जद्दोजहद करना पड़ता. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास गौंड ने कहा कि पारंपरिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्था परिवर्तन करना होगा और इसके लिए आदिवासी समाज को जागरूक और एकजुट करने का काम किया जा रहा है.

    बताया गया कि मांझी परगना महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हिस्सा लेंगे. बैठक में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विकास गौंड, जोन जंतु सोरेन, बिहारी हांसदा, विकास हांसदा, मंगल हांसदा, नायब सोरेन, मानिक हांसदा, रिफाइन मुर्मू, विश्वजीत मरांडी, प्रकाश गौंड, नरेन किस्कु के अलावा सैकड़ों आदिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया.

     

    आदिवासी आम बगीचा एकजुटता गांवता गोकुलपुर ग्रामसभा घटती आबादी चंद्रमोहन हांसदा जमीन की लूट जिला मुख्यालय पाकुड़ पारंपरिक प्रधानी व्यवस्था मांझी परगना मांझी परगना महासम्मेलन विकास गौंड विश्वासघात वोट बैंक संगठनात्मक गतिविधियां सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदमखोर तेंदुए के हमले में मंदिर के पुजारी की मौ’त
    Next Article सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौ’त, कार चालक हिरासत में

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.