Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासियों को बार-बार केंद्र की भाजपा और रघुवर सरकार ने ठगा : हेमंत
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासियों को बार-बार केंद्र की भाजपा और रघुवर सरकार ने ठगा : हेमंत

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आदिवासियों की जमीन लूटने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि आदिवासियों को बार-बार केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं रघुवर सरकार ने ठगा और लूटा है।

    श्री सोरेन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “ यह भाजपा का डर है। आदिवासियों को बार-बार केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं रघुवर सरकार ने ठगा और लूटा है।“

    झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, “यदि भाजपा आदिवासियों को उनकी आदिवासियत से दूर करने का प्रयास करेगी तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी। यही सोचकर भाजपा अभी घड़ियाली आंसू बहा रही है। इनकी ठगी अब नहीं चल पाएगी।“

    उल्लेखनीय है कि श्री दास ने कल जमशेदपुर में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि सोरेन परिवार बताएं कि उसने राज्य के आदिवासियों के कल्याण के लिए आज तक क्या किया है। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार ने आदिवासी और जनजातीय समुदाय के लोगों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और अपना खजाना भरा है।

    भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुऐ कहा था कि सोरेन परिवार ने रांची के सोहराय भवन की जमीन और पाकुड़ में 50 एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार को अब आदिवासियों की जमीन पर अपने अवैध कब्जे को छोड़कर इस भूमि खंड को वास्तविक मालिकों को वापस कर देना चाहिए।

    वार्ता

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की चौथी सूची जारी, तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल
    Next Article रामगढ़ : विधानसभा में मतदाताओं को जागरूक हॉट एयर बलून से वोटरों को किया जा रहा जागरूक

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    August 23, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.