Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»नोएडा : लूट के बाद गोली मारकर व्यापारी की हत्या
    देश

    नोएडा : लूट के बाद गोली मारकर व्यापारी की हत्या

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नोएडा। नोएडा में लूट के बाद एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक दो पुराने विवाद की बात सामने आई है। रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस इन दोनों एंगलों पर जांच कर रही है। रचित चौहान थाना सेक्टर 58 इलाके के रजत विहार में परिवार के साथ रहते हैं। इनका एक बेटा भी है। खोड़ा में इनकी प्लास्टिक के सामान की दुकान है। शुक्रवार रात ये दुकान बंद कर गल्ला के रुपए को लेकर लौट रहे थे। इस दौरान थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के पास दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने इनको रोक लिया। पुलिस के अनुसार पहले रचित की बाइक सवारों से कहासुनी हुई। इसके बाद छीनझपटी भी हुई।

    इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने इनको गोली मार दी। ये सड़क पर गिर गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से रचित को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-58 प्रभारी ने बताया कि अलग-अलग एंगलों से जांच की जा रही है। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। परिजनों ने रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। इस एंगल पर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि रचित के पास काफी पैसा था, जिसे लूटकर बदमाश फरार हो गए।

    जिस जगह ये घटना हुई वहां सीसीटीवी कैमरे लगे है या नहीं इसे देखा जा रहा है। वहीं खोड़ा में दुकान के आसपास भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद
    Next Article दिल्ली के आयकर कार्यालय के पास विकास भवन में लगी आग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.