Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कल सरकार का है शपथ ग्रहण, रांची में नहीं चलेंगे ऑटो व ई-रिक्शा; आप भी चेक कर लें नया ट्रैफिक प्लान
    जोहार ब्रेकिंग

    कल सरकार का है शपथ ग्रहण, रांची में नहीं चलेंगे ऑटो व ई-रिक्शा; आप भी चेक कर लें नया ट्रैफिक प्लान

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • ऑटो व ई रिक्शा का परिचालन दिन के 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक रहेगा बंद
    • भारी वाहनों की शहर में रहेगी नो एंट्री, सामान्य वाहनों को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश

    रांची : रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है. इस दौरान हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, कई कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे. इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत तमाम वीआईपी कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान में मौजूद रहेंगे. वहीं, राज्य भर के विभिन्न जिलों से राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं का हुजूम भी राजधानी में उमड़ेगा. कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का भी आगमन होना है. ऐसे में सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. वहीं, इस दौरान खासकर मोरहाबादी मैदान समेत पूरा शहर अस्त व्यस्त रहेगा. ऐसे में रांची के ट्रैफिक एसपी ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जा सके. इसके तहत शहर में कुछ वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि कुछ पर सिर्फ विशेष वाहनों का ही प्रवेश हो सकेगा. ऐसे में आइए 28 नवंबर को रांची के नए ट्रैफिक रूट प्लान पर डालते हैं एक नजर.

    नहीं चलेंगे ई रिक्शा, इन वाहनों की सिटी एंट्री रहेगी बंद

    ट्रैफिक एसपी द्वारा जारी प्लान के मुताबिक, 28 नवम्बर  को सुबह 8 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में नो-इंट्री रहेगी. वहीं, छोटे व बड़े मालवाहक वाहनों का भी शहर में प्रवेश रात 8 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. इसके अलावा दिन के 12 बजे से लेकर रात 8 बजे तक शहर में ई रिक्शा भी नहीं चलेंगे.

    इन मार्गों पर नियंत्रित यातायात व्यवस्था

    विभिन्न मार्गों पलामू से रांची, चाईबासा से रांची, कांके से रांची शहर आने वाले बड़े वाहन इन निर्धारित स्थानों तक ही जा सकेंगे. इस दौरान बूटी मोड़ से रिम्स चौक, करमटोली चौक, एसएसपी आवास चौक, रणधीर वर्मा चौक  और जेल चौक से अन्य सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

    बाहर से रांची आने वाले वाहन यहीं तक आ सकेंगे

    मार्ग                                              स्टॉपेज

    कांके से रांची भाया बोड़ेया                    बोड़ेया

    चाईबासा-खूंटी से रांची                         बिरसा चौक

    गुमला-सिमडेगा से रांची भाया अरगोड़ा      कटहल मोड़

    पलामू-लोहरदगा से रांची                       पंडरा व कटहल मोड़

    गुमला-सिमडेगा से रांची                        आईटीआई बस स्टैंड

    जमशेदपुर से रांची                              दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम

    जमशेदपुर से रांची भाया सदाबहार चौक    कुसई-घाघरा

    कांके-पतरातू से रांची                          कांके रिंग रोड

    बूटी मोड़ से रांची भाया बरियातू              बूटी मोड़

    नहीं चलेंगे ऑटो व ई-रिक्शा

    28 नवम्बर को दिन के 11:00 बजे से रात 08:00 बजे तक अरगोडा चौक, सहजानंद चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक और राम मंदिर चौक पर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.

    सामान्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

    सामान्य वाहन विशेष मार्गों से शहर में प्रवेश कर सकेंगे. जैसे बूटी मोड़ से खेलगांव चौक, कोकर चौक, रातू रोड काठीटांड़ नगड़ी से कटहल मोड़ होते हुए नयासराय, नए हाईकोर्ट के रास्ते एचईसी गेट तक रांची में प्रवेश कर सकेंगे. इसके अलावा बोड़ेया रिंग रोड से मोरहाबादी मैदान की ओर आने वाले वाहन नेवरी रिंग रोड से बूटी मोड़, खेलगांव, कोकर चौक होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे.

    कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों की पार्किंग

    वीवीआईपी और मीडिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल होंगे. ये पार्किंग स्थल रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास चौक और फुटबॉल मैदान के आसपास होंगे.

    यहां पार्क होंगे बाहर से आने वाले वाहन

    गढ़वा, पलामू व लातेहार : पुलिस लाइन मैदान, सीएम आवास के विपरित दिशा में

    खूंटी, चाईबासा : रांची यूनिवर्सिटी मैदान, सिदो-कान्हू पार्क के बगल में

    साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका व देवघर : डीआईजी ग्राउंड बरियातू, बरियातू पहाड़ी स्थित मैदान

    धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर सरायकेला : डीआईजी ग्राउंड बरियातू, बरियातू पहाड़ी स्थित मैदान

    ट्रैफिक एसपी की अपील

    नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव को फालो करने की अपील रांची के ट्रैफिक एसपी ने शहर के सभी लोगों से की है, ताकि ट्रैफिक जाम व सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे. उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए निर्धारित मार्गों से ही यात्रा करने की अपील की है. ट्रैफिक रूट में बदलाव से संबंधित जानकारी रांची डीसी, रांची एसएसपी समेत अन्य वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है.

    Also Read: झारखंड के 9 मेडिकल कॉलेजों में 316 सीटें खाली, स्पेशल काउंसेलिंग से भरी जाएंगी रिक्त सीटें

     

    Advertisement Chief Minister e-rickshaw operation stopped general government program guidelines heavy vehicle Hemant Soren Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live media vehicle Morhabadi new route plan new traffic plan of Ranchi no entry Oath Taking opposite route parking ranchi Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi traffic Ranchi Update News road system Security Arrangements special route Today News Traffic Management Traffic System vehicle VIP vehicle ई रिक्शा का परिचालन बंद गवर्नमेंट प्रोग्राम जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज ट्रैफिक व्यवस्था दिशा-निर्देश नया रूट प्‍लान नो एंट्री पार्किंग भारी वाहन मीडिया वाहन मुख्यमंत्री मोरहाबादी यातायात प्रबंधन रांची रांची अपडेट न्यूज रांची का नया ट्रैफिक प्लान रांची टूडे न्यूज रांची ट्रैफिक रांची न्यूज रांची यातायात रांची लेटेस्ट न्यूज वाहन विज्ञापन विपरीत मार्ग विशेष रूट वीआईपी वाहन शपथ ग्रहण सड़क व्‍यवस्‍था सामान्य सुरक्षा बंदोबस्‍त हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के मेडिकल कॉलेजों में 316 सीटें खाली, स्पेशल काउंसेलिंग शुरू
    Next Article हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए की गई भव्य तैयारी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Latest Posts

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.