Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बनाया जाएगा शौचालय
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बनाया जाएगा शौचालय

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में जिला प्रशासन ने रक्षाबंधन के मौके पर यहां के कई महिलाओं को अनोखा उपहार देगा। यह उपहार ना केवल स्वच्छता का संदेश देगा, बल्कि इससे गांवों को भी स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

    यहां 2,500 से अधिक महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर शौचालय उपहार दिया जाएगा। जिले में मिशन मोड में अगले चार से पांच दिनों में शौचालय निर्माण कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा रक्षा बंधन तक जिले के सभी 246 पंचायतों में 2,500 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण करवाकर उसे महिला लाभुकों को सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    अभियान के तहत जिले के सभी पंचायतों में 10-10 शौचालय निर्माण करवाया जा रहा है। मिशन मोड में शुरू हुए शौचालय निर्माण कार्य का प्रारंभ बुधवार को जिलाधिकारी राहुल कुमार ने श्रीनगर प्रखंड के झुन्नीकाला पंचायत के डंगराहा गांव से किया, जहां उन्होंने खुद मौजूद रहकर महिला लाभुक के हाथों सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू करवाया।

    शौचालय निर्माण कार्य को लेकर चलाए गए अभियान के विषय में जिलाधिकारी राहुल कुमार ने आईएएनएस को बताया, “3 अगस्त को राखी से पहले जिला प्रशासन के द्वारा 2500 महिला लाभुकों के लिए शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्माण के बाद रक्षाबंधन के मौके पर इन महिलाओं को उपहार दिया जाएगा।”

    उन्होंने बताया कि जिले में अभी भी बहुत से ऐसे लाभुक हैं, जिनके पास संसाधन और जमीन उपलब्ध होने के बाद भी उनके घर शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जा रही है।

    उन्होंने कहा, “बहनों के लिए यह राखी का उपहार है। तीन अगस्त को जिला में ढाई हजार महिलाओं को एक साथ शौचालय का गिट दिया जाएगा। स्वच्छता को लेकर यह एक प्रयास है।”

    जिला से लेकर पंचायत स्तर के कर्मी और मोटिवेटर के माध्यम से वैसे परिवार को चिह्न्ति किया गया है, जिनके घर शौचालय की सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस महादलित बस्ती में जगह की समस्या है, वहां सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इससे ना केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है बल्कि स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में पौधारोपण का कार्य भी प्रारंभ किया गया है।

    अभियान की निगरानी को लेकर जिला स्तर पर वार रूम का निर्माण करवाया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसके लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किया गया है। शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रतिदिन निर्माण कार्य की समीक्षा की जाएगी।

    Bihar news Bihar: Rakshabandhan toilets to be built for sisters Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बाढ़ : एनडीआरएफ तैनात, 8 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Next Article अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है नई शिक्षा नीति : विशेषज्ञ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.