Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में न्याय यात्रा का दूसरा दिन, आज बाबा धाम में पूजा-अर्चना करेंगे राहुल गांधी, रोड शो भी
    झारखंड

    झारखंड में न्याय यात्रा का दूसरा दिन, आज बाबा धाम में पूजा-अर्चना करेंगे राहुल गांधी, रोड शो भी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में आज दूसरा दिन है. शनिवार को राहुल गांधी देवघर के प्राचीन तीर्थ बाबा वैद्यनाथ धाम जाएंगे. कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे राहुल गांधी मंदिर पहुंचेंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वह देवघर में एक रोड शो करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद यात्रा धनबाद जाएगी और वहीं पर रात्रि विश्राम होगा. झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य में दो चरणों में आठ दिनों के भीतर 13 जिलों से गुजरेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी कुल 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और 15 राज्यों को 110 जिलों से होकर गुजरेंगे. 20 मार्च को मुंबई में यात्रा का समापन होगा.

    #WATCH | Godda: During the Bharat Jodo Nyaya Yatra, Congress MP Rahul Gandhi says, “If the name ‘Adani’ is taken in India, people understand it in a second… Narendra Modi is his capital… We brought the Land Tribunal Bill… Prime Minister Modi cancelled the Land Tribunal… pic.twitter.com/qZxB6DS7KG

    — ANI (@ANI) February 3, 2024

    शनिवार को गोड्डा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा ‘इस यात्रा का उद्देश्य, ये है कि भाजपा नफरत फैला रही है और हम इसका विरोध कर रहे हैं. हम सभी को एकजुट करने आए हैं. पूरे देश में अन्याय हो रहा है गरीबों को साथ, कमजोर वर्गों के साथ, युवाओं के साथ और किसानों के साथ….’

    राहुल गांधी ने कहा ‘अगर अदाणी का नाम लिया जाता है तो लोग सेकेंड में समझ जाते हैं..नरेंद्र मोदी ही उनकी पूंजी हैं. हम लैंड ट्रिब्यूनल बिल लाए, पीएम मोदी ने उस बिल को रद्द कर दिया. सभी के साथ अन्याय हो रहा है और अदाणी से न्याय हो रहा है.’

    बताते चलें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी और मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया. शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई.

    इसे भी पढ़ें: विवाद के दौरान BJP विधायक ने खोया आपा, पुलिस स्टेशन में ही मारी गोली  

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Deoghar jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर देवघर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविवाद के दौरान BJP विधायक ने खोया आपा, पुलिस स्टेशन में ही मारी गोली  
    Next Article पाकिस्तानी आतंकियों का काल बनने ‘रीपर ड्रोन’ जल्द होगा सेना में शामिल    

    Related Posts

    झारखंड

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025
    Latest Posts

    राज्यसभा में बीजेपी ने फिर छुआ 100 का आंकड़ा, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी राहत

    August 2, 2025

    ऑनलाइन आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए अजीबोगरीब आवेदन, भगवान से लेकर कौआ-मैना तक के नाम पर अर्जी

    August 2, 2025

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025

    पटना AIIMS के डॉक्टर आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

    August 2, 2025

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.