Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीस हजारी कोर्ट मामला : निचली अदालतों में आज भी ठप रहेगा कामकाज
    जोहार ब्रेकिंग

    तीस हजारी कोर्ट मामला : निचली अदालतों में आज भी ठप रहेगा कामकाज

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : दिल्ली की जिला अदालतों की कॉर्डिनेशन कमेटी ने बुधवार शाम सभी बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें अध्यक्षों ने सभी निचली अदालतों में हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। इससे गुरुवार(7 नवंबर) को भी सभी निचली अदालतों में कामकाज ठप रहेगा। इसके साथ ही जानकारी मिल रही है कि वकील गुरुवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
    रोहिणी कोर्ट में चल रही वकीलों की बैठक, साकेत कोर्ट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी
    जानकारी के अनुसार रोहिणी कोर्ट में वकीलों की बैठक जारी है। कहा जा रहा है कि इसके बाद वकील प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। वहीं साकेत कोर्ट में आज भी वकीलों का शांतिपूर्ण धरना जारी है। वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वह प्ररदर्शन जारी रखेंगे।

    बुधवार को वकीलों ने रखी थीं ये मांगें
    कॉर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह और धीर सिंह कसाना ने बुधवार को कहा था कि तीस हजारी कोर्ट में वकील को गोली मारने के आरोपी पुलिसकर्मी अब भी खुले घूम रहे हैं। उन्हें पुलिस के अधिकारी गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे।

    उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन तब तक काम पर नहीं लौटेंगी, जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। इसलिए तीस हजारी, साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस, राउज एवेन्यू और कड़कड़डूमा कोर्ट में पूरी तरह काम की हड़ताल रहेगी।

    उधर, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि अदालतों के बाहर किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि अदालतों के बाहर वकील, पुलिस या किसी अन्य के द्वारा कोई हिंसा होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया इन दिनों हो रही सभी घटनाओं को गंभीरता से ले रहा है। पुलिसकर्मियों सहित वकीलों की गतिविधियों पर भी नजर है। उन्होंने वकीलों से अपील की है कि वे किसी भी हालत में हिंसात्मक गतिविधि में शामिल होने से बचें।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : दस साइबर अपराधी गिरफ्तार, 28 मोबाइल फोन, 19 एटीएम सहित डेढ़ लाख रुपए बरामद
    Next Article अतिरिक्त सिक्युरिटी देकर ऋणात्मक नेटवर्थ वाली आवासीय परियोजना को भी एआईएफ का लाभ, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026

    ‘नौकरी जाने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं युवा’: जेएसएससी मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.