Ranchi : रांची पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए खादगढ़ा-कांटाटोली इलाके से घर से बिना बताए निकले तीन बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। तीनों बच्चों को रांची रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया, जहां वे शहर छोड़ने की तैयारी में थे।
नाराज होकर घर से निकले थे बच्चे
पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चे किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर निकल गए थे। पूछताछ में एक बच्चे ने बताया कि उसकी कुछ बुरी आदतों को लेकर घर में डांट-फटकार और पिटाई हुई थी, जिसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर छोड़कर निकल गया।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
समय रहते पुलिस ने किया रेस्क्यू
मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान तीनों बच्चों को पकड़ लिया गया और सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया।
कानूनी प्रक्रिया जारी
पुलिस ने बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और बच्चों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है, ताकि वे दोबारा ऐसा कदम न उठाएं।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors