Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 2:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : मेसरा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम
    झारखंड

    रांची : मेसरा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मेसरा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी. इससे इलाके में शोक की लहर है. पहली घटना में पति की मौत हो गयी है, जबकि पत्नी का पैर टूट गया है. उसका इलाज चल रहा है. दूसरी घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस तरह इलाके में सड़क हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी.

    पति की मौत, पत्नी का पैर टूटा

    पहली घटना शुक्रवार देर रात की है. मेसरा पंचायत स्थित नयाटोला गांव निवासी महादेव महतो (55) की मौत रांची-हजारीबाग सड़क पर ओरमांझी थाना क्षेत्र के शांतिवन रेस्टोरेंट के समीप हो गयी. सड़क किनारे खड़े टैंकर में वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इसमें उसकी पत्नी राजो देवी का दाहिना पैर टूट गया है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया. मृतक बीआईटी मेसरा कॉलेज में काम करता था. जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी ओरमांझी के बारीडीह में एक शादी समारोह से वापस अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर ली है.

    दो लोगों की मौत

    दूसरी घटना शनिवार करीब दस बजे की है. बीआईटी चौक पर चुटू निवासी वारिस अंसारी (62) की मौत सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि ओयना निवासी महताब अंसारी (30) की मौत रिम्स में इलाज के क्रम में हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय हाट से अपने माथे पर टोकरी लेकर प्रमिला देवी (30) रांची-हजारीबाग सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में बुलेट (जेएच 01 डी 1089) सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. भय से भागने के क्रम में बुलेट चालक ने हजारीबाग से रांची आ रही नसीब नामक यात्री बस (जेएच 02 बीएफ1458) को सीधे ठोकर मार दी. इसके कारण बुलेट बस के नीचे घुस गयी. स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए रिम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : मानगो में खुदीराम बोस चौक का उद्घाटन कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ा
    Next Article संविधान दिवस के अवसर पर CM के प्रधान सचिव ने सचिवालय में दिलायी शपथ

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.