Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संविधान दिवस के अवसर पर CM के प्रधान सचिव ने सचिवालय में दिलायी शपथ
    झारखंड

    संविधान दिवस के अवसर पर CM के प्रधान सचिव ने सचिवालय में दिलायी शपथ

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संविधान दिवस के अवसर पर रांची के कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने, मूल कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक अनुपालन करने तथा संवैधानिक आदर्शों के प्रति आदर करने की शपथ दिलायी गई. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलायी. इस अवसर पर प्रधान आप्त सचिव रामदेव शर्मा, आप्त सचिव रमेश प्रसाद सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

    सूचना भवन में ली गयी संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

    संविधान दिवस के मौके पर सूचना भवन परिसर में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की सामूहिक शपथ ली गई. इस शपथ कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का समवेत पाठ किया गया. कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गयी. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सयुंक्त सचिव मनोज कुमार, उपनिदेशक शालिनी वर्मा, उपनिदेशक मुकुल लकड़ा, अवर सचिव संजय कुमार, सहायक निदेशक सुनीता धान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

    संविधान के अनुपालन की ली गयी शपथ

    संविधान दिवस के अवसर पर एटीआई सभागार में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की सामूहिक शपथ ली गई. शपथ कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मियों की उपस्थिति में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया. उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में टीआरआई निदेशक रणेन्द्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : मेसरा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम
    Next Article धनबाद : सड़क हादसे में कार सवार की गई जान, कई गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.