Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर पटना नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। बांकीपुर अंचल में तैनात तीन मानदेय कर्मचारियोंसुधीर कुमार, प्रवीण कुमार और राजीव रंजन सिंहको तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार में सक्रिय भाग लिया और सोशल मीडिया पर प्रत्याशी के साथ फोटो व वीडियो वायरल हुए।
नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि यह सरकारी सेवा का गंभीर उल्लंघन है। तीनों कर्मचारियों को पहले 26 अक्टूबर को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने का समय दिया गया था। लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।
नगर आयुक्त ने कहा, “चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह जरूरी कदम था। किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” ये कर्मचारी अब बेरोजगार हो गए हैं।

आचार संहिता के तहत सरकारी कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होना सख्त मना है। चुनाव आयोग ने भी राज्य में ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई की है।
Also Read : कुल्हाड़ी से वार कर दुकानदार की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : कुल्हाड़ी से वार कर दुकानदार की ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस
Also Read : बिहार चुनाव : NDA ने जारी किया घोषणापत्र, 25 बड़े वादों का ऐलान… जानें क्या
Also Read : CBSE ने जारी की 2026 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, अब साल में दो बार होंगी परीक्षाएं

 

