Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, हथियार बरामद
    क्राइम

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बस्तर : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर आयी है. मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. कांकेर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी तभी कोयलीबेड़ा क्षेत्र के जंगल में यह मुठभेड़ हुई. उन्होंने बताया कि अब तक तीन नक्सलियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए हैं. अभियान अभी जारी है.

    नक्सलियों की नहीं हो पाई पहचान

    बस्तर आईजी सुंदरराज पी के मुताबिक जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. अंतागढ़ के हुरतरई के जंगलों में 2 घंटे तक मुठभेड़ चली. घटनास्थल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों के 3 शव बरामद किए हैं. मौके से 2 अत्याधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं. मारे गए तीनों वर्दीधारी नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है. बीएसएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है.

    बता दें कि शनिवार को सुकमा जिले में बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई थी. इस में एक नक्सली मारा गया था. जवानों ने नक्सली का शव कब्जे में लिया और पूरे इलाके की छानबीन की.

    BSF Chhattisgarh Country District Police encounter jawan johar live news Naxalite छत्तीसगढ़ जवान जिला पुलिस जोहार लाइव न्यूज़ देश नक्सली बीएसएफ मुठभेड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख रुपए की अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो लोग गिरफ्तार
    Next Article उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.