Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व डीजीपी समेत परिवार के तीन सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    पूर्व डीजीपी समेत परिवार के तीन सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2020Updated:June 27, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। पूर्व डीजीपी डीके पांडेय कार्यकाल समाप्त होने के बाद से लगातार चर्चा में रहे है। एक समय जमीन मामले को लेकर काफी सुर्ख़ियो में रहे थे। मगर, अब घर की बहू रेखा मिश्रा को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए है। बहु रेखा ने पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, पुनम पांडेय(सास) और शुभांकन पांडेय(पति) पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शनिवार की दोपहर महिला थाना में सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इधर, कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल ने कहा कि महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। जांच उपरांत दोषी पाये जाने पर वरीय अधिकारी के आदेशानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    शादी के बाद से चल रहा था विवाद
    जानकारी के अनुसार पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के बेटे शुभांकन का वर्ष 2016 में रेखा मिश्रा के साथ शादी हुआ था। शुभांकन और रेखा का शादी के बाद से विवाद चल रहा था। जिस वक्त विवाद शुरू हुआ, उस समय डीके पांडेय झारखंड के डीजीपी हुआ करते थे। जिस कारण कई लोगों ने मिलकर मामला को दबाया गया था। इसके बाद भी मामला खत्म नही हुआ तो शनिवार की दोपहर बहु रेखा कोतवाली डीएसपी के पास पहुंची। इसके बाद सभी के खिलाफ महिला थाना में जाकर मामला दर्ज करायी है।

    पूर्व डीजीपी कार्यकाल खत्म होने के बाद से रहे है विवाद में
    पूर्व डीजीपी डीके पांडेय हमेशा ही विवादों में रहे हैं। पलामू के बकोरिया में कथित पुलिस मुठभेड़ में नक्सली करार देकर मारे गये नाबालिग सहित दर्जनभर लोगों के मामले की जांच सीबीआइ कर रही है। जिसमें पूर्व डीजीपी पर भी संगीन आरोप हैं।
    इतना ही नहीं, फर्जी नक्सली सरेंडर का मामला भी अभी हाईकोर्ट में लंबित है। कभी गले में सांप लपेटकर सुर्खियां बनने वाले पूर्व डीजीपी जमीन संबंधित इस विवाद पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद
    Next Article लोहरदगा में जिला परिषद के कनीय अभियंता ने की आत्महत्या

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.