Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 9:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीन दिन पूर्व बच्चे के पिता बने अमित तिवारी चाईबासा में शहीद, मातम में बदली घर की खुशियां
    जोहार ब्रेकिंग

    तीन दिन पूर्व बच्चे के पिता बने अमित तिवारी चाईबासा में शहीद, मातम में बदली घर की खुशियां

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पलामू के तोलरा गांव के रहने वाले अमित तिवारी की ज़िंदगी में तीन दिन पूर्व ही अपार खुशी मिली थी जब वो अपने बच्चे के पिता बने थे। लेकिन, यह खुशी कुछ घंटों के बाद मातम में बदल जायेगी, यह किसी को उम्मीद नहीं थी। बीते देर रात चाईबासा जिला के टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सल अभियान पर निकले अमित तिवारी को नक्सलियों की गोली लगने से मौत हो गयी। शहीद अमित के घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गयी। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गयी। देखते-देखते पूरा गांव अमित के घर के पास एकत्रित हो गए।

    बच्चे को देखने के लिए शहीद अमित तिवारी लेकर आने वाला था घर

    आशुतोष रंजन बताते है कि अमित को दूरभाष पर पिता बनने की सूचना मिली। पिता बनने की खुशी वो अपने परिवार के साथ बांटने के लिए छुट्टी लेकर घर लौटने वाला था। अभियान खत्म होते ही शहीद अमित तिवारी बच्चे को देखने के लिए घर लौटता, लेकिन, नक्सलियों की गोली लगने से जंगल में उनकी मौत हो गयी।

    खाने लेकर आ रहे जवान को मिसिर बेसरा दस्ता ने बनाया निशाना

    चाईबासा जिले में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व देर रात खाना लेकर आ रहे हवलदार गौतम कुमार को मिसिर बेसरा के दस्ते ने निशाना बनाते हुए लगातार फायरिंग की। इस दौरान जंगल में झारखंड जगुआर की कंपनी को संभलने का नक्सलियों ने मौका नहीं दिया। इस घटना में 2018 बैच के दारोगा अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार मौके पर शहीद हो गए।

    सर्च ऑपेरशन पर जंगल में निकली थी झारखंड जगुआर की टीम

    झारखंड जगुआर की एक टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी दौरान घात लगाकर नक्सलियों ने टीम के ऊपर बर्स्ट फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में इंस्पेक्टर अमित तिवारी और गौतम कुमार को गोली लग गई। नक्सलियों का हमला इतना घातक था कि दोनों मौके पर ही शहीद हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तब नक्सली जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

    4 दिन पूर्व भी मिसिर बेसरा दस्ता के साथ हुई थी सुरक्षाबलों की मुठभेड़

    मालूम हो कि 11 अगस्त 2023 को चाईबासा के ही टोंटो थाना इलाके में भी नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। घने जंगल में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बंकर को सुरक्षाबलों ने ढूंढ निकाला था और उसपर कब्जा कर लिया था। तभी एंबुश लगाकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें सीआरपीएफ के हवलदार सुशांत कुमार खुंटिया शहीद हो गए थे। वहीं, दूसरा जवान मुन्ना का इलाज चल रहा है।

    Amit Tiwari Amit Tiwari became father chaibasa jharkhand martyred Amit Tiwari mourning palamu Three days ago अमित तिवारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान, कहा- अगले महीने विश्वकर्मा योजना लॉन्च होगी, जानिए बड़ी बातें
    Next Article राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, राज्यवासियों और देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धनबाद दौरे पर, IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, SIR के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 6 जिलों में येलो अलर्ट

    August 1, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, मिड डे मील रसोइयों और संविदा कर्मियों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि

    August 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धनबाद दौरे पर, IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    August 1, 2025

    अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया नया टैरिफ, 7 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, SIR के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

    August 1, 2025

    झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, 6 जिलों में येलो अलर्ट

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.