Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC
    झारखंड

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को जिला समाहरणालय में DC कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में ITDA, कल्याण विभाग और जेटीडीसी से जुड़ी योजनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना निदेशक ITDA दीपांकर चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    DC ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि जनजातीय, वंचित वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके।

    बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024-25 के तहत प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में कुल 1,47,348 आवेदन आए थे जिनमें से 1,40,909 छात्रों को ही राशि मिल सकी है। शेष 6,439 छात्र अब तक छात्रवृत्ति से वंचित हैं जिस पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और जल्द भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 23,662 आवेदनों में से 12,665 का सत्यापन पूरा हो चुका है तथा 3,972 छात्रों को राशि उपलब्ध कराई गई है। बाकी आवेदनों का सत्यापन प्राथमिकता पर कराने को कहा गया।

    मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 463 लाभुकों में से 311 को बकरा, सुकर, कुक्कट आदि वितरित किए जा चुके हैं। शेष को शीघ्र लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (2023-24) में 723 स्वीकृत लाभुकों में से 320 को पहली किश्त तथा 174 को दूसरी किश्त प्रदान की गई है। वहीं 2024-25 के लिए स्वीकृत 830 आवेदनों पर राशि आवंटन मिलते ही भुगतान किया जाएगा।

    साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत अब तक 85% बच्चों को साइकिलें दी जा चुकी हैं। शेष वितरण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सहायता योजना के 334 आवेदनों का सत्यापन जारी है जिनमें से 73 लाभुक पटमदा प्रखंड से हैं।

    Also read: बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    jamshedpur Jamshedpur News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…
    Next Article भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.